
RBI में असिस्टेंट बनने का मौका, 650 पदों के लिए आवेदन शुरू
ABP News
आरबीआई देश का केंद्रीय बैंक है और यहां नौकरी करना कई युवाओं का सपना होता है. असिस्टेंट का पद बैंकिंग क्षेत्र में एक शानदार एंट्री लेवल जॉब माना जाता है.
अगर आप बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने वर्ष 2026 के लिए असिस्टेंट पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत कुल 650 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. यह मौका उन युवाओं के लिए खास है जो एक प्रतिष्ठित संस्थान में स्थायी करियर बनाना चाहते हैं. आरबीआई देश का केंद्रीय बैंक है और यहां नौकरी करना कई युवाओं का सपना होता है. असिस्टेंट का पद बैंकिंग क्षेत्र में एक शानदार एंट्री लेवल जॉब माना जाता है. अच्छी सैलरी, बेहतरीन सुविधाएं और सुरक्षित भविष्य के कारण इस भर्ती को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और इच्छुक उम्मीदवार RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं.
650 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन
इस बार आरबीआई ने 650 पदों के लिए भर्ती निकाली है. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें, क्योंकि आखिरी समय में वेबसाइट पर तकनीकी समस्या आ सकती है. प्रीलिम्स परीक्षा की संभावित तारीखों की घोषणा भी जल्द की जाएगी, ताकि उम्मीदवार अपनी तैयारी समय पर शुरू कर सकें.
शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?













