
RAW के पूर्व चीफ अमरजीत सिंह दुलत का दावा, पाकिस्तान को मुसीबत से बचा सकते हैं PM मोदी
AajTak
रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) के पूर्व प्रमुख अमरजीत सिंह दुलत को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ा सकते हैं. पाकिस्तान इस वक्त अब तक के सबसे बुरे आर्थिक संकट से जूझ रहा है.
रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) के पूर्व प्रमुख अमरजीत सिंह दुलत (AS Dulat) ने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) किसी न किसी स्तर पर पाकिस्तान को आर्थिक संकट (Ecnomic Crisis) से उबार सकते हैं.
दरअसल पाकिस्तान पिछले कुछ महीनों से गंभीर वित्तीय चुनौतियों से जूझ रहा है और फंड की सख्त जरूरत है. पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार कम हो रहा है. इस वजह से वो जरूरत की तमाम वस्तुओं को आयात करने में सक्षम नहीं है. कई घरेलू सामानों की ऊंची खुदरा कीमतों के कारण पहली बार पाकिस्तान की साप्ताहिक मुद्रास्फीति 40 प्रतिशत के पार चली गई है. प्याज, चिकन, अंडे, चावल, सिगरेट और ईंधन की कीमतें आसमान छू रही हैं.
पड़ोसियों को जोड़े रखने की जरूरत
न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में अमरजीत सिंह दुलत ने कहा- 'मुझे लगता है कि पीएम मोदी इस साल के अंत में किसी न किसी स्तर पर पाकिस्तान की ओर रुख कर सकते हैं. थोड़ा और सार्वजनिक जुड़ाव के साथ बातचीत को खुला रखना अनिवार्य था. पाकिस्तान से बात करने के लिए हर समय सबसे अच्छा समय होता है. हमें अपने पड़ोसियों को जोड़े रखने की जरूरत है.'
दुलत ने कहा कि मेरा अनुमान है कि इस साल पीएम मोदी पाकिस्तान को उबार लेंगे. हालांकि, उन्होंने कहा कि मुझे अंदर की कोई जानकारी नहीं है, लेकिन यह मेरा अनुमान है. जहां भारत ने अमेरिका के साथ संबंधों में सुधार किया है, वहीं उसके पड़ोसी अधिक महत्वपूर्ण हैं.
जनता की भावना अहम

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










