
Rang Panchami 2025: कब मनाई जाएगी रंग पंचमी? जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और उपाय
AajTak
Rang Panchami 2025: होली के पांच दिन बाद चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर रंग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है. कई स्थानों पर इस त्योहार का विशेष महत्व माना गया है. मथुरा और वृन्दावन के कुछ मंदिरों में रंग पंचमी के दिन ही होलिका उत्सव का समापन माना जाता है.
Rang Panchami 2025: रंग पंचमी का पर्व हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है और इसे होली के पांच दिन बाद मनाया जाता है. यह त्योहार चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को आता है. खासतौर पर मालवा क्षेत्र में इसकी धूम देखने को मिलती है. मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में रंग पंचमी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है. ऐसा माना जाता है कि इस दिन देवी-देवता भी रंग और अबीर के साथ होली खेलते हैं, इसी कारण इसे रंग पंचमी के नाम से जाना जाता है. इस बार रंग पंचमी 19 मार्च 2025, बुधवार को मनाई जाएगी.
रंग पंचमी शुभ मुहूर्त (Rang Panchami 2025 Shubh Muhurat)
इस बार रंग पंचमी का त्योहार 19 मार्च 2025 को मनाया जाएगा. रंग पंचमी को होली महोत्सव का समापन भी कहा जाता है. रंग पंचमी की तिथि की शुरुआत 18 मार्च को रात 10 बजकर 09 मिनट पर शुरू होगी और तिथि का समापन 20 मार्च को मध्यरात्रि में 12 बजकर 36 मिनट पर होगा.
कैसे मनाते हैं रंग पंचमी?
रंग पंचमी का पर्व होली से जुड़ा होता है और इसे काफी हद तक होली की ही तरह उत्साहपूर्वक मनाया जाता है. इस दिन लोग रंग और गुलाल उड़ाकर अपनी खुशियां व्यक्त करते हैं. कई स्थानों पर राधा रानी और श्रीकृष्ण को अबीर और गुलाल अर्पित करने की परंपरा भी है. इसके अलावा, इस मौके पर भव्य शोभायात्राएं निकाली जाती हैं, और लोग एक-दूसरे पर रंग और अबीर डालकर उत्सव का आनंद लेते हैं, ठीक वैसे ही जैसे होली के दिन किया जाता है.
इस त्योहार को लेकर मान्यता है कि जब वातावरण में रंग और अबीर उड़ते हैं, तो इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जो व्यक्ति के जीवन, व्यक्तित्व और सोचने की क्षमता को प्रभावित करता है. साथ ही, यह माना जाता है कि रंग पंचमी पर रंगों के माध्यम से बुरे कर्मों और पापों का नाश होता है.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.









