
Rang Panchami 2023: रंग पंचमी का त्योहार आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और चमत्कारी उपाय
AajTak
Rang Panchami 2023: होली के ठीक पांचवें दिन रंग पंचमी का त्योहार आता है. चैत्र कृष्ण पंचमी पर खेले जाने वाली रंग पंचमी देवी-देवताओं का आह्वान करने के लिए होती है. कहते हैं कि रंग पंचमी पर श्रद्धा के साथ देवी-देवताओं की पूजा से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है.
Rang Panchami 2023: हर साल चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि को रंगों का त्योहार होली मनाया जाता है. होली के ठीक पांचवें दिन रंग पंचमी का त्योहार आता है. चैत्र कृष्ण पंचमी पर खेले जाने वाली रंग पंचमी देवी-देवताओं का आह्वान करने के लिए होती है. कहते हैं कि रंग पंचमी पर श्रद्धा के साथ देवी-देवताओं की पूजा से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है. इस दिन नवग्रहों की पूजा से कुंडली में छिपे बड़े से बड़े दोष को नष्ट किया जा सकता है. आज रंग पंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है. आइए इसका शुभ मुहूर्त और पूजन विधि जानते हैं.
रंग पंचमी पर पूजा का शुभ मुहूर्त (Rang panchami shubh muhurt) हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास की पंचमी तिथि 11 मार्च को रात 10 बजकर 05 मिनट से लेकर 12 मार्च को रात 10 बजकर 01 मिनट तक रहेगी. आज अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:07 बजे से लेकर 12:55 बजे तक रहेगी और विजय मुहूर्त दोपहर 02:30 बजे से लेकर 03:17 बजे तक रहेगा. रंग पंचमी की पूजा के लिए ये दोनों ही मुहूर्त अच्छे हैं.
रंग पंचमी पर कैसे करें पूजा? (Rang panchami pujan vidhi) रंग पंचमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी की पूजा का विधान है. इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा को लाल या गुलाबी रंग का गुलाल अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है. ऐसा करने से दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है. इसके अलावा, अन्य देवी-देवताओं को भी रंग गुलाल अर्पित किया जाता है.
धन प्राप्ति के लिए उपाय रंग पंचमी के दिन कमल के फूल पर बैठी लक्ष्मी नारायण के चित्र को घर के उत्तर दिशा में स्थापित करें और लोटे में जल भरकर रखें. गाय के घी का दीपक प्रज्वलित कर लाल गुलाब के फूल लक्ष्मी नारायण जी को अर्पित करें. एक आसन पर बैठकर ॐ श्रीं श्रीये नमः मंत्र का तीन माला जाप करें. लक्ष्मी नारायण जी को गुड़ और मिश्री का भोग लगाएं. जाप के बाद पूजा में रखा हुआ जल सारे घर में छिड़क दें. आपके घर में धन की बरकत कुछ समय बाद जरूर दिखाई देगी.
दांपत्य जीवन में सुख के लिए उपाय रंग पंचमी के दिन सुबह सूर्योदय के समय एक स्टील के लोटे में जल गुड़ और गंगाजल मिलाएं. ॐ श्री पितृदेवताय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें और यह जल पीपल के वृक्ष की जड़ में अर्पण कर दें. थोड़ा सा जल बचाकर घर ले आए और अपने घर में छिड़काव करें. ऐसा करने से पारिवारिक कलह क्लेश बहुत जल्दी खत्म होगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










