
Ramadan 2026: कब दिखेगा चांद? जानें रोजे की तारीख और बाजारों में रौनक, खास उर्स का भी ऐलान!
ABP News
Ramadan 2026: पवित्र माह-ए-रमजान इस साल 18 फरवरी 2026 से शुरू होने जा रहा है, चांद दिखाई देने पर पहला रोजा 19 फरवरी को रखा जाएगा. इसके लिए मस्जिदों में तरावीह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं.
Ramadan 2026: पवित्र माह-ए-रमजान का चांद बुधवार 18 फरवरी की शाम को देखा जाएगा. सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं. अगर बुधवार को चांद दिखाई देता है, तो रात की इशा की नमाज के बाद ही तरावीह की नमाज शुरू हो जाएगी और गुरुवार 19 फरवरी को पहला रोजा रखा जाएगा. वहीं, अगर चांद नहीं दिखता है, तो तरावीह की नमाज गुरुवार से शुरू होगी और पहला रोजा शुक्रवार 20 फरवरी को रखा जाएगा.
किस रात को माना जाता है कयामत की रात, कब तक आ सकती है यह रात?
मुफ्ती-ए-शहर अख्तर हुसैन मन्नानी, शहर काजी मुफ्ती मुहम्मद अजहर शम्सी, मुफ्ती मुहम्मद शुएब रजा निजामी, हाफिज रहमत अली निजामी, कारी मुहम्मद अनस नक्शबंदी आदि ने आम जनता से रमजान का चांद देखने की अपील की है. सभी मस्जिदों में रमजान की विशेष नमाज तरावीह की व्यवस्था भी लगभग पूरी कर ली गई है.
मदीना मस्जिद रेती के इमाम मुफ्ती मेराज अहमद कादरी ने बताया कि पवित्र रमजान रहमत और बरकत का महीना है. इस माह में रहमत के दरवाजे खोल दिए जाते हैं, जहन्नम के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं और शैतान जंजीर में जकड़ दिए जाते हैं. नफ्ल का सवाब फर्ज के बराबर और फर्ज का सवाब सत्तर फर्जों के बराबर मिलता है.













