
Rama Ekadashi 2024: रमा एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजन और जानें पारण का समय
AajTak
Rama Ekadashi 2024: रमा एकादशी को रंभा एकादशी और कार्तिक कृष्ण एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रमा एकादशी का व्रत रखा जाता है. कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष रमा एकादशी का व्रत 28 अक्टूबर यानी आज रखा जा रहा है.
Rama Ekadashi 2024: कार्तिक माह में पड़ने वाली एकादशी को रमा एकादशी कहते हैं. रमा एकादशी से दिवाली उत्सव की शुरुआत हो जाती है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने और व्रत रखने से हर मनोकामना पूरी होती है. इस एकादशी का नाम माता लक्ष्मी के रमा स्वरूप पर रखा गया है. इस दिन श्रीहरि के साथ माता लक्ष्मी की भी पूजा करना शुभ माना जाता है. इस एकादशी को कार्तिक कृष्ण एकादशी और रम्भा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. रमा एकादशी व्रत वाले दिन कथा सुनने से ही व्यक्ति के समस्त पाप धुल जाते हैं और महालक्ष्मी के आशीर्वाद से जीवन में कभी भी आर्थिक परेशानी नहीं आती है.
रमा एकादशी शुभ मुहूर्त (Rama Ekadashi 2024 Shubh Muhurat)
उदयातिथि के अनुसार, रमा एकादशी का व्रत 28 अक्टूबर यानी आज रखा जा रहा है. एकादशी तिथि की शुरुआत 27 अक्टूबर यानी कल सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर हो चुकी है और समापन 28 अक्टूबर यानी आज सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर होगा. रमा एकादशी का पारण 29 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 31 मिनट से लेकर 8 बजकर 44 मिनट तक रहेगा.
रमा एकादशी पूजन विधि (Rama Ekadashi Pujan Vidhi)
रमा एकादशी के दिन प्रात:काल स्नान के बाद व्रत का संकल्प लें. इसके पश्चात विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए. पूजन में भगवान विष्णु को धूप, तुलसी के पत्तों, दीप, नैवेद्य, फूल और फल आदि अर्पित करें. रात्रि के समय भगवान विष्णु का भजन-कीर्तन या जागरण करें. फिर, एकादशी की व्रत कथा जरुर सुनें. एकादशी के अगले दिन पूजन करें. जरूरतमंद व्यक्ति या ब्राह्मण को भोजन और दान-दक्षिणा दें. अंत में स्वयं भोजन करके व्रत खोलें.
रमा एकादशी सावधानियां (Rama Ekadashi Precautions)

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










