
Rama Ekadashi 2022: रमा एकादशी आज, जानें पूजन और पारण का शुभ मुहूर्त
AajTak
Rama Ekadashi 2022: रमा एकादशी कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को कहते हैं. रमा एकादशी का व्रत आज यानी 21 अक्टूबर 2022 को रखा जा रहा है. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है. विधि विधान के साथ एकादशी का व्रत रखने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है. साथ ही, मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी मिलता है.
हिंदू धर्म में हर व्रत का अपना अलग महत्व होता है. एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है. यूं तो सालभर में कई एकादशी व्रत आते हैं लेकिन रमा एकादशी का खास महत्व होता है. रमा एकादशी कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है. रमा एकादशी का व्रत आज यानी 21 अक्टूबर 2022 को है. रमा एकादशी के दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है. जब रमा एकादशी का व्रत गुरुवार या शुक्रवार को पड़ता है तो इसका महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है. आइए जानते हैं रमा एकादशी का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि-
रमा एकादशी शुभ मुहूर्त ( Rama Ekadashi 2022 Muhurat)
रमा एकादशी शुक्रवार, अक्टूबर 21, 2022 को
एकादशी तिथि प्रारम्भ - अक्टूबर 20, 2022 को शाम 4 बजकर 4 मिनट पर शुरू एकादशी तिथि समाप्त - अक्टूबर 21, 2022 को शाम 5 बजकर 22 मिनट पर खत्म
पारण (व्रत तोड़ने का) समय - अक्टूबर 22, 2022 को सुबह 06 बजकर 35 मिनट से 08 बजकर 54 मिनट तक
रमा एकाशी पूजन विधि (Rama Ekadashi Pujan Vidhi)

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










