
Ram Vilas Paswan को याद कर भावुक हुए Chirag Paswan, बोले- मैं शेर का बेटा, हमेशा लड़ता रहूंगा
Zee News
पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (Ram Vilas Paswan) की जयंती पर उनके बेटे चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि कोई हमें कितना भी तोड़ने या मिटाने की कोशिश कर ले, लेकिन मैं अपने पिता की तरह लड़कर जीत हासिल करूंगा.
नई दिल्ली: लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की जयंती के मौके पर उनके बेटे चिराग पासवान आज से 'आशीर्वाद यात्रा' शुरू करने जा रहे हैं. पार्टी में गुटबाजी झेल रहे चिराग पासवान के इस कदम को शक्ति प्रदर्शन के मौके के तौर पर देखा जा रहा है. | LJP leader Chirag Paswan breaks down during the book launch of his late father Ram Vilas Paswan, on his birth anniversary. He says, "I am the son of a lion, will never be scared, no matter how much people try to break us..." पासवान की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में चिराग पासवान ने भावुक होकर कहा, 'मैं रामविलास पासवान का बेटा हूं, शेर का बेटा हूं, जैसे पापा कभी नहीं डरे थे वैसे ही मैं भी कभी नहीं डरूंगा.' उन्होंने कहा कि कोई हमें तोड़ने और मिटाने की कितने भी कोशिश करले लेकिन जिस तरह पापा सच्चाई की राह पर लड़ते रहे, हम भी उसी तरह लड़कर जीत हासिल करेंगे.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










