
Ram Setu Trailer: 'श्रीराम के लाखों मंदिर पर सेतु सिर्फ एक', जान की बाजी लगाकर सच ढूंढ़ने निकले अक्षय कुमार
AajTak
राम सेतु का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है. फिल्म में अक्षय का लुक बदला है. लंबे बाल, आंखों में चश्मा, हल्की सफेद दाढ़ी में अक्षय का किलर लुक फैंस का दिल जीत रहा है. आपको जानकर हैरानी नहीं होगी कि राम सेतु 2022 में रिलीज हो रही खिलाड़ी कुमार की 5वीं फिल्म है.
एक्शन, एडवेंचर और सस्पेंस से होकर गुजरती राम सेतु की जर्नी देखने को एक्साइटेड बैठे फैंस के लिए गुडन्यूज है. अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. यकीन मानिए राम सेतु की इस अद्भुत जर्नी को देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा. सोशल मीडिया यूजर्स को भी राम सेतु का ट्रेलर भा रहा है. फिल्म के ट्रेलर को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है.
कैसा है ट्रेलर? सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से राम सेतु को तोड़ने की इजाजत मांगी है. इस चुनौती को चैलेंज दे रहे हैं अक्षय कुमार. जो पुरात्तव विज्ञानी हैं, वे राम सेतु को बचाने निकले हैं. वे 7000 साल पुराने सच की खोज करने के लिए अपनी जान की बाजी लगा चुके हैं. अक्षय इतिहास की परत खोलकर सच का पता लगाएंगे. ट्रेलर थ्रिलिंग है. बैकग्राउंड स्कोर सब्जेक्ट के हिसाब से परफेक्ट है. सोशल मीडिया पर यूजर्स ट्रेलर की तारीफ करते नहीं थक रहे. किसी ने इसे आउटस्टैंडिंग बताया है तो कोई ब्लॉकबस्टर कह रहा. कईयों की तो राम भक्ति जाग उठी है. कुल मिलाकर कहें तो ट्रेलर ने धमाल मचा दिया है.
दिवाली पर रिलीज होगी राम सेतु
25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में राम सेतु को रिलीज किया जाएगा. दिवाली के शुभ मौके पर रिलीज हो रही राम सेतु अक्षय कुमार फैंस के लिए परफेक्ट गिफ्ट है. फिल्म का ट्रेलर दमदार और थ्रिलिंग है. इसने लोगों की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया ह. फैंस मूवी के रिलीज होने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं. एक्शन एडवेंचरस फिल्म राम सेतु को अभिषेक शर्मा ने डायरेक्ट किया है. लीड रोल में अक्षय कुमार के अलावा जैकलीन फर्नांडिस, नुसरत भरुचा, सत्या देव नजर आएंगे. फिल्म राम सेतु की रहस्यमयी दुनिया की सैर कराती है. अक्षय archaeologist (पुरात्तव विज्ञानी) बने हैं. जो राम सेतु को बचाने के मिशन पर निकले हैं.
देखें ट्रेलर...

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










