
Ram Navami 2022: ओरछा में रामनवमी पर श्रद्धालुओं के लिए यह खास इंतजाम, गुलजार होगा कंचना घाट
AajTak
मध्यप्रदेश के ओरछा में रामनवमी पर टीवी कलाकारों द्वारा भव्य मंचन किया जाएगा. इनमें श्रीराम का किरदार तमिल फिल्मों के अभिनेता सुनील शर्मा, टेलीविजन की ख्यात अभिनेत्री परिधि शर्मा सीता का किरदार निभाएगी. वहीं टेलीविजन के अभिनेता व गायक देवर्ष नागर लक्ष्मण का और हनुमान का किरदार फिल्म अभिनेता बिंदुदारा सिंह निभाएंगे.
मध्यप्रदेश के धार्मिक नगरी ओरछा की रामनवमी पर टीवी कलाकारों के द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा. वेत्रवती नदी के किनारे भव्य रामलीला में मुख्य भूमिका में बड़े टीवी कलाकार होंगे. मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित भव्य उपस्थिति में रामनवमी के अवसर पर 4 से 10 अप्रैल तक रोजाना शाम 6.30 बजे से होगा.
ओरछा के बेतवा नदी के तट कंचना घाट पर रामकथा के विविध प्रसंगों की प्रस्तुति दी जाएगी. यह सात दिवसीय लीला प्रस्तुति रंगरेज कला संस्कार उज्जैन द्वारा विशेष रूप से परिकल्पित की गई है. जिसमें फिल्म और धारावाहिकों से जुड़े लोकप्रिय अभिनेता और अभिनेत्रियों को प्रमुख भूमिका में होंगे. इस पूरी लीला में 90 से अधिक कलाकार अपनी कला का जौहर दिखाएंगे.
यह प्रस्तुतियां उन विश्व प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा दी जाएगी जो पूर्व में पौराणिक धारावाहिकों और फिल्मों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके है. इनमें श्रीराम का किरदार तमिल फिल्मों के अभिनेता सुनील शर्मा, टेलीविजन की ख्यात अभिनेत्री परिधि शर्मा सीता का किरदार निभाएंगी. वहीं टेलीविजन के अभिनेता व गायक देवर्ष नागर लक्ष्मण का और हनुमान का किरदार फिल्म अभिनेता बिंदु दारा सिंह निभाएंगे. इसके अलावा रावण का मुख्य किरदार प्रसिद्ध अभिनेता और बुलंद आवाज के धनी पुनीत इस्सर करेंगे.
सात दिनों तक चलने वाली प्रस्तुतियों के पहले दिन शिव विवाह, रावण का विश्व विजय, श्री राम जन्म, गुरु विश्वामित्र-दशरथ संवाद दिखाया जाएगा. अगले दिन ताड़का वध, अहिल्या उद्धार, वाटिका प्रसंग, धनुष यज्ञ, रावण-वाणासुर संवाद, लक्ष्मण-परशुराम संवाद का मंचन होगा. 6 अप्रैल को श्री राम बारात, श्री राम राज्य की घोषणा, कैकई-मंथरा संवाद, दशरथ-कैकई संवाद, श्री राम वन गमन दिखाया जाएगा. 7 अप्रैल को श्री राम-निषादराज मिलन, केवट प्रसंग, दशरथ देवलोक गमन, भरत-कैकई संवाद का मंचन होगा.
वहीं 8 अप्रैल को भरत मिलाप, सीता हरण, जटायु गमन, शबरी को नवधा भक्ति का दान और 9 अप्रैल को श्री राम-हनुमान मिलन, श्री राम-सुग्रीव मैत्री, बालि वध, हनुमान-रावण संवाद, लंका दहन का मंचन होगा. रामनवमी पर सेतुबंध, रामेश्वर स्थापना, रावण-अंगद संवाद, कुंभकरण, मेघनाद और रावण वध, श्री राम का राज्याभिषेक कर लीला का समापन होगा.
निवाड़ी कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने बताया कि राम नवमी पर्व को हमारे यहां ओरछा के गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है. जिसमें सात दिवसीय रामलीला में देश के बड़े कलाकार राम ,लक्ष्मण ,सीता ,रावण और हनुमान का किरदार निभा रहे है. वहीं ओरछा के मुख्य मंदिरों और ऐतिहासिक इमारतों को दूधिया रोशनी से सराबोर किया जाएगा. राम राजा सरकार की नगरी ओरछा में उनके जन्मोत्सव को सबसे महत्वपूर्ण तरीके से मनाने की तैयारी है.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







