
Ram Mandir Ayodhya News: इन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, आधे दिन की छुट्टी घोषित
AajTak
Ram Mandir Pran Pratishtha: 22 जनवरी को देशवासी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को एकरूप में देख सकें. इसलिए गुरुवार को केंद्र सरकार ने केंद्रीय दफ्तरों में 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है. इसके अलावा कई राज्यों में भी स्कूल-कॉलेजों में आधे दिन का अवकाश घोषित किया है.
Ram Mandir Ayodhya News: अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. देशभर में अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन समारोह को लेकर उत्साह का माहौल है. रामलला राम मंदिर के गर्भगृह में अपने आसन पर विराजमान हो गए हैं. अब सिर्फ प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम बाकी है. 22 जनवरी को देशवासी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को एकरूप में देख सकें. इसलिए गुरुवार को केंद्र सरकार ने केंद्रीय दफ्तरों में 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है. इसके अलावा कई राज्यों में भी स्कूल-कॉलेजों में आधे दिन का अवकाश घोषित किया है. आइये जानते हैं 22 जनवरी को कहां-कहां रहेगी आधे दिन की छुट्टी.
उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश सरकार ने 22 जनवरी को रामलला राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान राम भक्तों की भावनाओं को समझते हुए राज्य सरकार ने सभी दफ्तर बंद करने का आदेश पहले ही दे दिया. सभी स्कूल-कॉलेज में भी हाफ-डे हॉलीडे रहेगा. मांस और मदिरा यानी शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी.
छत्तीसगढ़ देश के हर प्रदेश, हर इलाके से कहीं न कहीं श्रीराम का संबंध रहा है. पौराणिक कथाओं के आधार पर छत्तीसगढ़ श्रीराम का ननिहाल है. इसलिए वहां भी इस आयोजन को लेकर लोगों में अगाध श्रद्धा देखी जा रही है. छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री ने गुरुवार को इसकी घोषणा की है. उन्होंने कहा, अयोध्या में राम मंदिर के अभिषेक के अवसर पर सभी निजी, सरकारी स्कूलों, कॉलेजों सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी रहेगी.
राजस्थान यूपी, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड के अलावा राजस्थान सरकार ने भी इस भव्य आयोजन को लेकर 22 जनवरी को दोपहर 2 बजे तक की छुट्टी की घोषणा की है.
उत्तराखंड उत्तराखंड सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर 22 जनवरी को आधे दिन की घोषणा की है. इस अवसर पर सभी स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान भी बंद रहेंगे. राज्य सरकार ने औद्योगिक और परक्राम्य लिखत अधिनियम 1881 के तहत संस्थानों में आधे दिन का अवकाश का आदेश जारी किया है.
मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश सरकार ने अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर के उद्घाटन के दिन 22 जनवरी को राज्य में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है. सभी सरकारी कार्यालय दोपहर 2.30 बजे तक बंद रहेंगे.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










