
Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने पर Imam Umer Ahmed के खिलाफ फतवा, बोले- मुझसे नफरत करने वाले पाकिस्तान जाएं
AajTak
22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने की वजह से ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के चीफ इमाम डॉ. इमाम उमेर अहमद इलियासी के खिलाफ फतवा जारी किया गया है. इसको लेकर उन्होंने कहा है कि जो लोग समारोह में शामिल होने की वजह से मुझसे नफरत करते हैं, वो पाकिस्तान चले जाएं. मैंने कोई गुनाह नहीं किया.
22 जनवरी को अयोध्या में नव निर्मित राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी. इस समारोह में ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के चीफ इमाम डॉ. इमाम उमेर अहमद इलियासी भी पहुंचे थे. वो वीवीआईपी मेहमानों में शामिल थे. अब उनके खिलाफ फतवा जारी किया गया है. इसको लेकर उन्होंने दो टूक जवाब भी दिया है.
अपने खिलाफ जारी फतवा को लेकर उमेर अहमद ने कहा, 'मुख्य इमाम के रूप में मुझे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट से निमंत्रण मिला था. दो दिन तक विचार करने के बाद अयोध्या जाने का फैसला किया था. फतवा कल जारी किया गया था लेकिन मुझे 22 जनवरी की शाम से धमकी भरे कॉल आ रहे हैं'.
ये भी पढ़ें- कौन हैं रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचे ये मुस्लिम धर्मगुरु? जो साधु-संतों के बीच आए नजर और PM मोदी ने किया अभिवादन
'जो लोग मुझसे नफरत करते हैं, पाकिस्तान चले जाएं'
उन्होंने आगे कहा, 'मैंने कुछ कॉल रिकॉर्ड किए हैं, जिनमें कॉल करने वालों ने मुझे जान से मारने की धमकियां दी हैं. जो लोग मुझे और देश से प्यार करते हैं, वो मेरा समर्थन करेंगे. जो लोग समारोह में शामिल होने की वजह से मुझसे नफरत करते हैं, वो पाकिस्तान चले जाएं. मैंने प्यार का पैगाम दिया है. कोई गुनाह नहीं किया. मैं माफी नहीं मांगूंगा और न ही इस्तीफा दूंगा. धमकी देने वाले जो चाहें कर सकते हैं'.
फतवे में उमेर अहमद को लेकर कही गई ये बातें

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







