
Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन पर बनेंगे ये शुभ योग, राखी के लिए मिलेगा कल सिर्फ इतने घंटे का मुहूर्त
AajTak
Raksha Bandhan 2024: धर्म शास्त्रों के मुताबिक, रक्षाबंधन का पर्व श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. इस दिन बहनें भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं और उनके मंगलमयी जीवन की कामना करती हैं. ज्योतिषियों का कहना है कि रक्षाबंधन पर 90 साल बाद बेहद शुभ संयोग का निर्माण होने जा रहा है.
Raksha Bandhan 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार, रक्षाबंधन का त्योहार श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. रक्षाबंधन का त्योहार भाई बहन के प्रेम का प्रतीक है. इस दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनसे अपनी रक्षा का वचन लेती हैं. इस बार रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त कल मनाया जाएगा.
इस साल सावन की पूर्णिमा तिथि 19 अगस्त की सुबह 3 बजकर 04 मिनट से शुरू होगी और तिथि का समापन रात 11 बजकर 55 मिनट पर होगा. इस दिन रक्षाबंधन पर भद्रा का साया रहेगा. ज्योतिषियों की मानें तो, भद्रा में शुभ कार्य करने से बचना चाहिए इसलिए, इस काल में राखी भी नहीं बांधनी चाहिए. इसके अलावा, ज्योतिषियों का कहना है कि इस साल रक्षाबंधन का पर्व चार शुभ योगों में मनाया जाएगा.
रक्षाबंधन पर 4 अबूझ मुहूर्त
रक्षाबंधन पर शुभ योगों के साथ साथ कुछ अबुझ मुहूर्त में भी होंगे. इन मुहूर्तों में भाई की कलाई पर राखी बांधना बहुत ही शुभ माना जाता है. इस दिन विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 35 मिनट से लेकर 3 बजकर 27 मिनट तक रहेगा. इसके बाद, गोधूली मुहूर्त शाम 6 बजकर 56 मिनट से लेकर 7 बजकर 18 मिनट तक रहेगा.
इसके बाद, सायाह्न संध्या मुहूर्त शाम 6 बजकर 56 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 02 मिनट तक रहेगा. वहीं, अमृत काल रात 8 बजकर 24 मिनट से लेकर रात 9 बजकर 50 मिनट तक रहेगा.
भद्रा का साया (Raksha Bandhan 2024 Shubh Muhurat & Bhadra timings)

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










