
Raju Srivastav Health Update: कम हो रहा राजू श्रीवास्तव का इंफेक्शन, सेहत में सुधार, परिवार ने रखी पूजा
AajTak
राजू श्रीवास्तव के परिवारवाले लगातार उनकी सेहत को लेकर अपडेट दे रहे हैं. आज फिर से राजू श्रीवास्तव के भाई दीपू श्रीवास्तव ने कॉमेडियन की हेल्थ के बारे में ताजा जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि राजू की सेहत में सुधार हो रहा है और इंफेक्शन भी अब पहले कम हो रहा है.
Raju Srivastava Health Update: मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की सेहत को लेकर देशभर के तमाम लोग चिंतिंत हैं. हर कोई राजू के जल्दी ठीक होने की दुआएं कर रहा है. राजू के परिवारवाले लगातार उनकी सेहत को लेकर अपडेट दे रहे हैं. आज फिर से राजू श्रीवास्तव के भाई दीपू श्रीवास्तव ने बताया है कि राजू की तबीयत कैसी है.
राजू की सेहत में हो रहा सुधार
राजू श्रीवास्तव के भाई दीपू श्रीवास्तव ने कॉमेडियन की सेहत के बारे में जानकारी देते हुए कहा- एक सीनियर लेडी डॉक्टर ने राजू की कंडीशन देखी है. उन्होंने कहा कि जो इंफेक्शन डेवलप हुए थे, वो अब कम हो रहे हैं. राजू श्रीवास्तव के भाई ने यह भी बताया है कि राजू की अच्छी सेहत के लिए आज परिवारवालों ने पूजा रखी है.
सोशल मीडिया पर कॉमेडियन की सेहत लेकर उड़ रहीं अफवाहें
राजू श्रीवास्तव की सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें भी उड़ाई जा रही हैं. बीते दिनों राजू के भाई दीपू ने आजतक को वीडियो बनाकर भेजा था. उसमें उन्होंने कॉमेडियन की सेहत को लेकर झूठी अफवाह फैलाने वालों को खरी-खोटी सुनाई थी. उन्होंने राजू श्रीवास्तव की हेल्थ की जानकारी देते हुए ये भी बताया था कि वो अभी आईसीयू में ही हैं.
दीपू ने राजू की सेहत के बारे में कहा था- हम सभी के चहेते गजोधर भइया उर्फ राजू भाई आईसीयू में हैं, एम्स अस्पताल में हैं. यह बात पूरी दुनिया जानती है. आप सभी की दुआएं काम कर रही हैं. एम्स एक अच्छा अस्पताल है. डॉक्टर्स अपना बेहतरीन योगदान दे रहे हैं. अच्छी रिकवरी हो रही है. अच्छा इलाज चल रहा है राजू भइया का. इसलिए झूठी अफवाहों पर ध्यान न दें.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










