
Rajpal Yadav Inside Story: क्यों गए जेल? 2010 की ये एक गलती... और कंगाली की नौबत तक आ गए राजपाल यादव!
AajTak
Rajpal Yadav Debt Crisis: पहली बार अप्रैल- 2018 में कोर्ट ने राजपाल यादव और उनकी पत्नी को चेक बाउंस के तहत दोषी करार दिया था, और 6 महीने की सजा सुनाई थी. उस समय भी राजपाल यादव को जेल जाना पड़ा था, हालांकि बाद में जमानत मिल गई थी.
बॉलीवुड के फेमस कॉमेडियन राजपाल यादव तिहाड़ जेल में हैं. उनके चाहने वालों में मायूसी है. एक छोटे से शहर से निकलकर बॉलीवुड में 'कॉमेडी किंग' कहलाने वाले राजपाल यादव आखिर कैसे इतनी बड़ी मुसीबत में घिर गए? हर कोई यही जानना चाहता है कि उनके ऊपर कितना बड़ा कर्ज है और क्या वे इसे चुकाने की स्थिति में नहीं हैं?
राजपाल की हर फिल्म में उनकी एक्टिंग काबिल-ए-तारीफ है. 'हेराफेरी' में उनके निभाए किरदार को खास तौर पर याद किया जाता है, जिसमें वे 21 दिन में पैसे डबल करने के लिए 30 लाख रुपये अक्षय कुमार को देते हैं और फिर उन्हें 21वें दिन धोखा मिला था. फिल्म में उन्होंने बड़े-बड़े सपने पाल रखे थे, जब 30 लाख रुपये सीधे 60 लाख बन जाएंगे तो सारे कर्ज भी टूट जाएंगे. बहन की शादी भी धूमधाम से करेंगे. लेकिन हकीकत में वे अपने 30 लाख रुपये भी गंवा देते हैं, यानी रील लाइफ में धोखा मिला.
2010 में फिल्म बनाने का लिया फैसला...
अब निजी जिंदगी में उन्होंने एक ऐसा कदम उठाया, जिसने उन्हें जेल तक पहुंच दिया है. सबकुछ ठीक चल रहा था, बड़ी-बड़ी फिल्मों में वे बड़े-बड़े कलाकारों के साथ काम करते थे, पैसे भी अच्छे मिल रहे थे. लेकिन 2010 में उन्होंने अचानक फिल्म बनाने का फैसला किया. फिल्म का नाम था 'अता-पता लापता'. इस फिल्म के प्रोड्यूसर और एक्टर खुद राजपाल यादव ही थे. इसके लिए उन्होंने 5 करोड़ रुपये कर्ज लिया था. इसी कर्ज ने 'कॉमेडी किंग' को तिहाड़ जेल में सरेंडर करने के लिए मजबूर कर दिया.
एक लाइन में कहें तो यही कर्ज चुकाने में राजपाल यादव नाकामयाब रहे. दरअसल, जिस फिल्म को बनाने के लिए राजपाल यादव ने लोन लिए थे, वो फिल्म साल 2012 में रिलीज होते ही बुरी तरह से फ्लॉप हो गई. यहीं से मुश्किलों की भी शुरुआत हो गई. क्योंकि राजपाल यादव ने यह लोन दिल्ली-बेस्ड प्राइवेट कंपनी M/s Murli Projects Pvt Ltd से लिया था. ये लोन एक एग्रीमेंट और पोस्ट-डेटेड चेक के ज़रिए लिया गया था. जो कि लोन लेने का बड़ा सबूत था. लेकिन राजपाल यादव का कहना है कि उनके साथ हेराफरी हुई.
चेक बाउंस होते ही मामला बिगड़ा

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









