
Rajasthan News: अब राजस्थान में भी होगी जम्मू कश्मीर के 'समर एपल' की खेती, बढ़ेगी किसानों की आय
ABP News
Rajasthan News: जम्मू कश्मीर में उगने वाले 'समर एपल' की खेती अब राजस्थान में भी संभव होगी. इस नवाचार से पारंपरिक खेती कर रहे किसानों के लिए नया विकल्प खुलेगा और उसकी आमदनी बढ़ेगी.
Rajasthan News: देश में किसानों की आमदनी को बढ़ाने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. किसानों की आमदनी जल्द बड़े उसको लेकर राज्य सरकार व केंद्र सरकार के विभाग काजरी व कृषि अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक इस पर काम कर रहे हैं. इसमें पश्चिमी राजस्थान के शुष्क जलवायु, रेतीले व पथरीले क्षेत्र में कई ऐसे प्रयोग किए गए हैं जो कि सार्थक रहे, जैसे अनार, खजूर, अंजीर, ताइवान का पपीता और ड्रैगन फ्रूट सहित कई तरह की फसल किसानों की आमदनी बढ़ाने में कामयाबी भी रही है.
जोधपुर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति बी.आर चौधरी, डॉ. मनमोहन सुंदरिया व डॉक्टर मोतीलाल मोरिया की टीम ने इस बार खास नवाचार व प्रगतिशील किसानों के प्रयासों से पश्चिमी राजस्थान में जम्मू-कश्मीर की 'समर एपल' नाम से मशहूर सेव की किस्म एचआरएमएन-99 पैदा होगी. जम्मू में अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री के दौरान ये पौधे वहां पर पनपते हैं, इसी आधार पर पश्चिमी राजस्थान के तापमान के बराबर होने पर इस जगह पर भी इसकी पैदावार होगी.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












