
Rajasthan Lockdown: राजस्थान में आज से 24 मई तक सख्त लॉकडाउन, जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद
AajTak
राजस्थान में लॉकडाउन के दौरान बसों का संचालन बंद रहेगा और एक से दूसरे जिले में आवाजाही भी बंद रहेगी. हालांकि, किराना और दूध की दुकान सुबह 6 से 11 बजे तक खुलेंगी.
Rajasthan Lockdown: कोरोना संकट के बीच राजस्थान में 10 मई यानी आज सुबह 6 बजे से लॉकडाउन लग गया है. ये लॉकडाउन 24 मई तक लागू रहेगा. इस दौरान बसों का संचालन बंद रहेगा और एक से दूसरे जिले में आवाजाही भी बंद रहेगी. हालांकि, किराना और दूध की दुकान सुबह 6 से 11 बजे तक खुलेंगी. सरकारी और प्राइवेट दफ्तर भी लॉकडाउन में बंद रहेंगे. कुल मिलाकर राजस्थान में 10 से 24 मई तक सख्त लॉकडाउन रहेगा. इसके अलावा लॉकडाउन में सरकार ने निर्णय लिया है कि विवाह समारोह में सामूहिक भोज व बारात निकासी की इजाजत 31 मई तक नहीं दी जाएगी. घर में ही 11 लोग विवाह समारोह आयोजित कर सकेंगे वो भी बिना बैंड-बाजा बारात के.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











