
Rajasthan: मोस्ट वॉन्टेड तस्कर दिनेश हथियारों के साथ अरेस्ट, बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो भी बरामद
AajTak
Rajasthan News: बाड़मेर पुलिस ने मोस्ट वॉन्टेड तस्कर दिनेश को अरेस्ट किया है. पुलिस ने उससे 2 पिस्टल, 3 मैगजीन और 19 जिंदा कारतूस के साथ अरेस्ट किया है.
Rajasthan News: राजस्थान के बाड़मेर में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने 2 जिले के मोस्ट वॉन्टेड तस्कर को अरेस्ट किया है. पकड़े गए तस्कर से पुलिस ने 2 पिस्टल, 3 मैगजीन और 13 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. उससे बिना नंबर प्लेट की एक स्कॉर्पियो कार भी जब्त की गई है. पुलिस ने उसे रात के समय एक स्पेशल ऑपरेशन करके अरेस्ट किया. सिरोही जिले में इस तस्कर पर पुलिस ने इनाम भी घोषित कर रखा था. बाड़मेर पुलिस को सूचना मिली कि धोरीमना थाना इलाके के कुड़की गांव मोस्ट वॉन्टेड तस्कर दिनेश छुपा हुआ है जिसके बाद बाड़मेर जिला मुख्यालय से डीएसपी की टीम के साथ ही धोरीमना पुलिस की स्पेशल टीम ने गांव में ढेरा डाला और जब सूचना पुख्ता हो गई. उसके बाद तस्कर को घेरने के लिए पुलिस ने स्पेशल ऑपरेशन के तहत कार्रवाई की और तस्कर दिनश को धर दबोचा. इसके बाद पुलिस उसे धोरीमना थाना लेकर आई. दरअसल, पुलिस की डीएसटी टीम को सूचना मिली थी कि जालोर और सिरोही जिले में एनडीपीएस एक्ट के विभिन्न मामलों में वॉन्टेड तस्कर दिनेश कुमार धोरीमन्ना इलाके में आया हुआ है. सूचना पर डीएसटी प्रभारी हरचंद देवासी और धोरीमन्ना थानाधिकारी सुखराम के नेतृत्व में स्पेशल टीम ने कबूली गांव में दबिश देकर तस्कर दिनेश को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसके कब्जे से 2 पिस्टल, 3 मैगजीन, 19 जिंदा कारतूस और एक बिना नंबरी स्कॉर्पियो भी बरामद की.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.









