
Rajasthan: भरतपुर में आतंक का पर्याय बने 2 बदमाश दबोचे, पुलिस के सामने गिड़गिड़ाए
AajTak
Rajasthan News: दोनों बदमाश जो आतंक का पर्याय बने हुए थे, वो थाने के अंदर आकर पुलिस के सामने हाथ जोड़ने लगे. कहने लगे- पुलिस जिंदाबाद, अब हम नहीं करेंगे कोई गलत काम. आज के बाद हमारी तरफ से कोई शिकायत नहीं आएगी. न ही हम किसी को परेशान करेंगे और न ही हम अवैध वसूली करेंगे.
राजस्थान के भरतपुर में दो बदमाश राहगीरों से जबरदस्ती रुपए लूटते थे और बाजार में घुसकर दुकानदारों से अवैध वसूली करते थे. न देने पर मारपीट करते थे. दोनों बदमाशों को गिरफ्तार करने के बाद जब पुलिस थाने लेकर आई तो बुरी तरह गिड़गिड़ाने लगे. दोनों बदमाश जो आतंक का पर्याय बने हुए थे, वो थाने के अंदर आकर पुलिस के सामने हाथ जोड़ने लगे. कहने लगे- पुलिस जिंदाबाद, अब हम नहीं करेंगे कोई गलत काम. आज के बाद हमारी तरफ से कोई शिकायत नहीं आएगी. न ही हम किसी को परेशान करेंगे और न ही हम अवैध वसूली करेंगे. दरअसल, यह पूरा मामला उच्चैन कस्बे का है. जहां काफी समय से पुष्पेंद्र गुर्जर और जवाहर गुर्जर लोगों को परेशान कर रहे थे. रास्ते में चलने वाले वाहनों को जबरदस्ती रोककर उनसे रुपए लूटते थे. विगत दिन दोनों बदमाश कस्बे के बाजार में घुस गए और दुकानदारों से जबरदस्ती अवैध वसूली करने लगे, जिसके बाद व्यापारियों ने उनको दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.
व्यापारियों की तरफ से पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है. वहीं दोनों बदमाश, जिन्होंने कल तक कस्बे में दहशत फैला रखी थी, अब पुलिस के सामने नतमस्तक हो गए.
पुलिस के मुताबिक, पुष्पेंद्र गुर्जर और जवाहर गुर्जर दो बदमाश हैं. जिनके बारे में शिकायत मिल रही थी कि राहगीरों की मोटरसाइकिल से चाबी छीनकर दादागिरी करते हैं और उनसे रुपए छीन लेते हैं. आरोपी कस्बे के बाजार में व्यापारियों से अवैध वसूली करते थे और उनके साथ मारपीट करते थे. लेकिन विगत दोनों बदमाशों को व्यापारियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









