
Rajasthan: बीहड़ में बीफ मंडी, ऑनलाइन डिलीवरी... खुलासा होने पर दारोगा समेत 38 पुलिसकर्मी नपे
AajTak
Kishangarh Bas: जिस जगह खुलेआम प्रतिबंधित मांस बेचा जा रहा था, वहां बीहड़ जैसा नजारा है. मिट्टी के ऊंचे ऊंचे टीले साथ ही पहाड़ी इलाका होना गो तस्करों सहित प्रतिबंधित मांस की मंडी लगाने वालों के लिए एक सुरक्षित पनाहगाह बन गया है. अब पुलिस ने इसपर एक्शन लिया है.
गांव, बीहड़ों में खुलेआम बीफ मंडी चलाने और गोकशी करने के मामले में राजस्थान के जयपुर रेंज के आईजी ने तगड़ा एक्शन लिया है. आईजी उमेश चंद्र दत्ता ने पहले तो क्षेत्र मुआयना किया फिर लापरवाही बरतने पर अपने ही विभाग पर बड़ी कार्यवाही की. आईजी ने निष्पक्ष जांच के लिए किशनगढ़बास थाने के SHO दिनेश मीणा समेत 38 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है. जबकि, इस मामले में प्रारंभिक तौर पर संलिप्त पाए जाने पर चार पुलिसकर्मी- ASI ज्ञानचंद, हेड कॉन्स्टेबल रघुवीर, बीट कॉन्स्टेबल स्वयं प्रकाश और रविकांत को निलंबित कर दिया गया है.
दरअसल, आईजी उमेश चंद्र दत्ता ने देर शाम क्षेत्र का दौरा कर एसएचओ और थाने को लाइन हाजिर किया. साथ ही 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए. इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए कोटपुतली बहरोड़ जिले के एएसपी नेमीचंद को मामले की जांच सौपी गई है.
सर्च ऑपरेशन चलाया गया
पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर मौके से 12 बाइक और एक पिकअप भी बरामद की है. इसके अलावा गोवंश भी बीहड़ से बरामद किया गया है. आईजी उमेश चंद्र दत्त ने बताया कि उन्होंने खुद तीन-चार अलग-अलग जिलों से एसपी के नेतृत्व में रूंध गीदावड़ा गांव में सर्च ऑपरेशन चलाया , जहां रात 9:00 बजे तक पुलिस का सर्च कॉम्बिग जारी रही.
बकौल आईजी- उन्होंने किशनगढ़बास थाने के पूरे स्टाफ को लाइन हाजिर कर दिया है. मौके पर मिले गोकशी के सबूत का वैज्ञानिक परीक्षण कराया जा रहा है. इस मामले की तह तक जांच की जाएगी और जो भी इस गिरोह में शामिल है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस हुई एक्टिव, एक्शन जारी

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







