
Rajasthan : बीच सड़क वकील की हत्या, चाकुओं से गोदा और सिर पत्थर से कुचला, देखें Video
AajTak
जोधपुर में बीच सड़क वकील की हत्या कर दी गई. बाइक से घर जा रहे वकील पर दो लोगों ने चाकू से हमला किया और फिर पत्थर से उसका सिर कुचल दिया. हमले में गंभीर घायल वकील की मौत हो गई थी. पुलिस ने हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.
राजस्थान (Rajasthan) में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. जोधपुर में शनिवार को दो युवकों ने बाइक से घर जा रहे वकील की बीच सड़क हत्या कर दी. घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें दोनों आरोपी वकील की सरेआम हत्या करते दिखाई दे रहे हैं. कुछ लोग वकील को बचाने के लिए आगे भी आए, लेकिन आरोपियों ने उन पर हमला करने की कोशिश की.
सैकड़ों लोगों के सामने वकील की बेरहमी से हत्या की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वकील के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भिजवाया था. बाद में तहकीकात के बाद दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं, इस हत्याकांड का पूरे शहर में चर्चा है. वहीं, जोधपुर पुलिस पर कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
एजेंसी के मुताबिक, घटना जोधपुर के भदवासिया अस्पताल के सामने शनिवार शाम 6 बजे की है. पेशे से वकील 48 साल के जुगराज चौहान बाइक से अपने घर लौट रहे थे. घर के पास ही बीच सड़क पर आरोपी अनिल और मुकेश ने उनकी बाइक रोकी और पीटना शुरू कर दिया. इसी बीच सैकड़ों लोगों के सामने अनिल और फिर मुकेश ने मिलकर जुगराज पर चाकू से तीन-चार बार वार किए.
देखें वीडियो...
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
वकील पर हुए हमले की पूरी वारदात मौके पर लगे सीसीटीवी में कैद हुई है. आरोपियों के किए चाकू से वार से घायल होकर जुगराज सड़क जा गिरा. फिर आरोपी युवक अनिल ने वकील के सिर पर दो बार पत्थर पटक दिया.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








