
Rajasthan: बदमाशों ने महिला का अपहरण कर मांगी 5 लाख की फिरौती, दो दिन तक किया गैंगरेप
AajTak
राजस्थान के भरतपुर जिले (Rajasthan Bharatpur) की एक महिला का जीप सवार तीन बदमाशों ने अपहरण कर लिया. इसके बाद महिला के पति से पांच लाख रुपए की फिरौती मांगी. बदमाशों ने महिला को यूपी ले जाकर दो दिन तक उसके साथ गैंगरेप किया. पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
राजस्थान के भरतपुर (Rajasthan Bharatpur) में एक 33 वर्षीय विवाहित महिला ने पुलिस से शिकायत कर कहा कि वह 3 मई को बाजार गई थी, तभी एक जीप में सवार तीन बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया. अपहरण के बाद उसके पति से 5 लाख रुपए की फिरौती की मांगी. बदमाशों को जब फिरौती नहीं मिली तो उसके साथ दो दिनों तक गैंगरेप किया.
पुलिस से की गई शिकायत में महिला ने कहा कि तीसरे दिन वह बदमाशों के चंगुल से छूटकर किसी तरह घर पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस से की. मथुरा के थाने की पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है. पीड़िता ने बताया कि वह 3 मई को बाजार गई थी, उसी दौरान जीप पर सवार कुछ बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया.
यह भी पढ़ें: MP: स्कूल के क्लर्क ने छात्रा को प्यार के जाल में फंसाया, शादी का झांसा देकर किया कई बार रेप
आरोप है कि बदमाश महिला को उत्तर प्रदेश के खुर्जा ले गए. बदमाशों ने महिला के पति से 5 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी.बदमाशों ने महिला के साथ 2 दिन तक गैंगरेप किया. 6 मई को मौका पाकर बदमाशों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. जांच अधिकारी व सिटी सीओ सतीश वर्मा ने बताया कि महिला ने शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











