
Rajasthan: नाबालिग 5 माह की गर्भवती... पुलिस ने दर्ज किया गैंगरेप का केस
AajTak
राजस्थान के जालौर (Rajasthan Jalore) के रानीवाड़ा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग गर्भवती हो गई. जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो लड़की के साथ गैंगरेप होने का खुलासा हुआ. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गैंगरेप का केस दर्ज कर लिया है. दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
राजस्थान के जालौर में लगातार बेटियों के साथ दरिंदगी की घटनाएं सामने आ रही हैं. ताजा मामला जालौर जिले के रानीवाड़ा थाना क्षेत्र का है. यहां 15 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. दरअसल गैंगरेप की घटना 6 महीने पहले होने की बात बताई जा रही है. जब नाबालिग के गर्भवती होने के बाद उसके परिजन को घटना का पता चला, जिसके बाद उन्होंने रानीवाड़ा पुलिस थाने में गैंगरेप का केस दर्ज कराया है.
जानकारी के अनुसार, 5-6 महीने पहले दो आरोपियों ने 15 वर्षीय लड़की के साथ गैंगरेप किया था, लेकिन नाबालिग डरी सहमी घटना को छिपाती रही. जब पीड़िता के परिजनों को गर्भवती होने की जानकारी हुई तो उन्होंने नामजद रानीवाड़ा पुलिस थाने में आरोपियों के विरुद्ध गैंगरेप का मामला दर्ज करवाया. पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है.
पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया
डीवाईएसपी शंकरलाल ने बताया कि रानीवाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय नाबालिग के परिजनों ने रानीवाड़ा थाने में गैंगरेप का मामला दर्ज करवाया. मामले की जांच शुरू की गई. पीड़िता का मेडिकल करवाया है. पीड़िता के परिजन के अनुसार, लड़की 5 महीने की गर्भवती बताई जा रही है. फिलहाल मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस दोनों आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









