
Rajasthan: जापानी बोलता था ऑटो चालक, साथ होते थे फर्जी पुलिसवाले… ऐसे करते थे पर्यटकों से धोखाधड़ी
AajTak
गिरोह में फर्जी पुलिसवालों से लेकर जापानी भाषा बोलने वाला ऑटो चालक,पार्टी ऑर्गेनाइज करवाने वाले शातिर से लेकर घुमाने वाला गाइड और फर्जी पुलिसकर्मी तक शामिल हैं. सबका रोल फिक्स था. बड़ी चालाकी से पहले विदेशी पर्यटक के साथ दोस्ती की जाती थी. फिर उसे झूठे केस में फंसाने का झांसा देकर लूट लिया जाता था.
राजस्थान की गुलाबी नगरी यानी जयपुर विश्व पटल पर अपनी ऐतिहासिक धरोहर और पर्यटन के लिए मशहूर हैं. यहां देशी-विदेशी टूरिस्ट इसके दीदार के लिए आते रहते हैं. उन्हें ठगने के लिए, धोखेबाजी करने के लिए यहां कई टप्पेबाज मिल जाते हैं. जयपुर पुलिस ने एक ऐसी गैंग का पर्दाफाश किया हैं, जो विदेशी पर्यटकों खासकर जापान से आने वाले टूरिस्ट के साथ धोखाधड़ी कर उन्हें कंगाल कर देते थे.
सबसे बड़ी चौंकाने वाली बात यह है कि इस गिरोह में फर्जी पुलिसवालों से लेकर जापानी भाषा बोलने वाला ऑटो चालक भी है. यही नहीं, इस गैंग में पार्टी ऑर्गेनाइज करवाने वाले शातिर से लेकर घुमाने वाला गाइड और फर्जी पुलिसकर्मी तक शामिल हैं. सबका रोल फिक्स था और बड़ी चालाकी से विदेशी पर्यटकों को वे शिकार बनाते थे.
यह भी पढ़ें- Rajasthan: वोट के लिए कुछ भी करेंगे! मोदी की राह पर चले कांग्रेस प्रत्याशी का वीडियो वायरल
तीन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ ने बताया कि जयपुर शहर में विदेशी पर्यटकों के साथ धोखाधड़ी की सूचना मिली थी. इस पर कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी करने वाले गैंग के सरगना असगर खान, उसके साथी शरीफ बैक और कयूम मुसलमान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मगर, 3 शातिर अभी भी फरार हैं, जो फर्जी पुलिसकर्मी बनकर वारदात को अंजाम देते थे. उनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही हैं.
इस गिरोह ने 2 दिसंबर 2022 को जापान के सासो ताकेशी के साथ लाखों की धोखाधड़ी की थी. इस मामले की शिकायत 28 मार्च 2024 को ई-मेल के जरिए पर्यटन थाना पुलिस को मिली. इसमें पीड़ित ने बताया कि 2 साल पहले वह जयपुर घूमने आया था और यहां कबीर मार्ग पर होटल मोरबी इन में ठहरा था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










