
Rajasthan: आपदा में अवसर तलाश रहे मुनाफाखोर, मास्क, पल्स ऑक्सीमीटर-फेस शील्ड जब्त
Zee News
Jaipur News: बिना एमआरपी के सभी उपकरणों को जब्त कर विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया हैं.
Jaipur: महामारी में काम आ रहे उपकरणों की कालाबाजारी जमकर हो रही हैं. कोरोना महामारी में मरीजों की मजबूरी का फायदा उठाकर जमकर मुनाफाखोरी, कालाबाजारी कर ठगने का काम किया जा रहा है. उपभोक्ता मामलात विभाग की टीम ने जयंती बाजार में सरिन सर्जिकल की एक ओर फर्म नेशनल सर्जिकल सप्लायर्स के यहां छापा मारा तो बड़ी मात्रा में बिना एमआरपी के सर्जिकल मास्क, पल्स ऑक्सीमीटर और फेस शील्ड, इयरिंग बैंड, ऑक्सीजन वॉल जब्त किए. महामारी में काम आ रहे उपकरणों की कालाबाजारी-मुनाफाखोरी मुनाफाखोर आपदा में अफसर तलाश रहे हैं. दूसरी तरफ मरीजों की सांसे उखड रही हैं. निजी अस्पतालों से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं वो तो बेहद शर्मनाक है. लेकिन इस बहती गंगा में महामारी में काम आ रहे उपकरणों सप्लाई करने वाले सप्लायर्स भी हाथ धो रहे हैं.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










