
Rajab Butt blasphemy case: सिद्धू मूसेवाला से कनेक्शन, 295 सेक्शन... परफ्यूम लॉन्च कर कैसे ब्लासफेमी में फंस गया उमराह पर गया पाकिस्तानी यूट्यूबर
AajTak
पाकिस्तानी यूट्यूबर रजब बट्ट के खिलाफ दायर एफआईआर में कहा गया है कि वीडियो में बट अपने खिलाफ पिछले ईशनिंदा मामले और उस पर लगाए गए कानूनों का जिक्र कर रहा था. इस वीडियो में वह कह रहा है कि उसके उस्ताद भारतीय गायक सिद्धू मूसे वाला पर भी इसी तरह के कानून के तहत आरोप लगाए गए थे. बता दें कि सिद्धू मूसे वाला ने भी अपनी हत्या से पहले 295 टाइटल से गाना लॉन्च किया था.
साठ लाख फॉलोअर्स यूट्यूब पर, टिकटॉक पर 18 लाख और इंस्टाग्राम पर 20 लाख. इतने लोग हैं जो पाकिस्तान के सोशल मीडिया सेंशेसन रजब बट्ट को अलग अलग प्लेटफॉर्म पर फॉलो करते हैं. लेकिन ट्रेंड और ब्रांड बनाने वाला ये शख्स आजकल पाकिस्तान में खुद मुश्किलों में है और मक्का से उमराह कर लौटने के बाद पाकिस्तान में इसकी गिरफ्तारी भी हो सकती है. इसके मुश्किलों की वजह एक ब्रांड ही है. जिसे लॉन्च कर ये शख्स विवादों में आ गया है और इसका एक कनेक्शन भारत के पॉपुलर सिंगर रहे सिद्धू मूसेवाला से है.
'अगर ये थाना उस बैगरत के खिलाफ पर्चा नहीं काटता तो... हम उसके घर जाएंगे और कुत्ते की तरह घसीट कर लाएंगे.', ये एक बेहद भड़के मौलवी का बयान है. जिसने अपने समर्थकों के साथ पाकिस्तान के एक थाने को घेर लिया है और पाकिस्तान के ही यूट्यूबर रजब बट्ट के खिलाफ भड़काऊ नारे लगा रहा है.
ब्रांड के नाम की वजह से लगा तौहीनी का आरोप
रजब बट्ट पर ईशनिंदा (Blasphemy) और साइबर अपराध कानूनों के तहत मामला दर्ज किया गया है, क्योंकि उसके परफ्यूम ब्रांड के लॉन्च से पाकिस्तान के मजहबी हलकों में हलचल मच गई थी. आरोप है कि रजब बट्ट ने परफ्यूम लॉन्चिंग में कथित तौर पर पाकिस्तान के ईशनिंदा कानून का मजाक उड़ाया था. ध्यान रहे कि रजब पर पाकिस्तान के ईशनिंदा कानून का मजाब उड़ाने का महज आरोप है. उस पर मजहबी विश्वास की अवहेलना का कोई आरोप नहीं है.
क्या है 295 का माजरा
हाल ही में एक वीडियो में रजब बट्ट ने अपना परफ्यूम लॉन्च किया है. इसका ब्रांड नेम उन्होंने "295" रखा है.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







