
Rainfall Alert: दिल्ली से मुंबई तक जारी रहेगी बारिश, अगस्त के मौसम पर IMD ने की ये भविष्यवाणी
AajTak
Weather News: देश के ज्यादातर इलाकों में जुलाई माह में बारिश की गतिविधियां देखने को मिली हैं. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली, महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में अगस्त में भी बारिश का ये सिलसिला अभी रहेगा. हालांकि, बाढ़ के लिए चर्चित बिहार में मॉनसून की रफ्तार सुस्त पड़ी है. आइए जानते हैं अगस्त के पहले हफ्ते के मौसम पर क्या है आईएमडी का अपडेट.
देश के अधिकतर हिस्सों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं. मौसम विभाग की मानें तो बारिश का ये दौर अभी ज्यादातर राज्यों में जारी रहने वाला है. देशी की राजधानी नई दिल्ली से लेकर मुंबई तक बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है. इसी के साथ आज यानी सोमवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, विदर्भ, कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश और पूर्वी राजस्थान और गंगीय पश्चिम बंगाल में 1 या 2 स्थानों पर भारी बारिश देखने को मिलेगी.
अगस्त के पहले हफ्ते में नई दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग की मानें तो अगस्त के पहले हफ्ते में नई दिल्ली में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. बारिश की तीव्रता इन दिनों अलग-अलग दर्ज की जाएगी. आज यानी 31 जुलाई को भी नई दिल्ली में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है. आज नई दिल्ली के सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. अगस्त के पहले दिन नई दिल्ली में बादल छाए रहेंगे. साथ ही, हल्की बारिश दर्ज की जाएगी. अगर तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 28 और अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. दो अगस्त को भी नई दिल्ली में हल्की बारिश दर्ज की जाएगी. तीन और चार अगस्त को नई दिल्ली में मध्यम बारिश देखने को मिलेगी. वहीं, पांच और छह अगस्त को नई दिल्ली में तेज बारिश का पूर्वानुमान है.
मुंबई में कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 31 जुलाई को मुंबई में न्यूनतम तापमान 25 और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, मुंबई में आज मध्यम बारिश देखने को मिलेगी. अगस्त के पहले दिन मुंबई में मध्यम बारिश देखने को मिलेगी. 02 और 03 अगस्त को मुंबई में भारी बारिश का पूर्वानुमान है. वहीं, 04 अगस्त को मध्यम बारिश देखने को मिलेगी. 05 और 06 अगस्त को मुंबई में ठीक-ठाक बारिश देखने को मिलेगी.
मौसम विभाग की मानें तो अगस्त के पहले हफ्ते में उत्तर पूर्वी, पूर्वी और पूर्वी सेंट्रेल भारत के हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में बढ़त देखने को मिलेगी. वहीं, उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में दो और तीन अगस्त को बारिश की गतिविधियों में बढ़त देखने को मिलेगी.
मानसून ट्रफ मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो इस वक्त मॉनसून ट्रफ निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र गंगानगर, हिसार, दिल्ली, लखनऊ, गोरखपुर, पटना और बांकुरा से होकर गुजर रही है, और फिर दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्वी सेंट्रल बैंक ऑफ बंगाल तक जा रही है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







