
Rain Crisis: महाराष्ट्र से गुजरात तक बाढ़ का कहर, रेतीले राजस्थान में भी बारिश का गदर! देखें ये रिपोर्ट
AajTak
पहाड़ों पर अगर आफत की बारिश हो रही है तो मैदान भी बादलों का कोहराम झेल रहे हैं. गुजरात से महाराष्ट्र और रेतीले राजस्थान तक में बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात हैं. गुजरात में पानी को तरसते कच्छ में इन दिनों पानी ही आफत बन गया है. हर जगह बाढ़ का पानी है. वहीं, महाराष्ट्र के कई जिलों में हाल के सालों की सबसे भंयकर बाढ़ देखने को मिल रही है. मध्य प्रदेश के खरगोन में भी बाढ़ के हालात हैं. लोगों की दुकानों में पानी घुस गया है. पंजाब के संगरूर में भी बाढ़ ने जीना दूभर कर दिया है. सड़कों पर 4-4 फीट पानी है. यूपी में भी भारी बारिश के चलते कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. देखें ये रिपोर्ट

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











