
Railway News: अब 4 नहीं... ट्रेन छूटने के 8 घंटे पहले ही तैयार होगा चार्ट, रेलवे के प्रपोजल को रेल मंत्री की हरी झंडी!
AajTak
Rail Reservation Chart Before 8 Hours: भारतीय रेलवे बोर्ड ने यात्रियों की सुविधा के लिए रिजर्वेशन चार्ट ट्रेन छूटने के 8 घंटे पहले तैयार करने का प्रपोजल दिया था, जिसपर रेल मंत्री ने अपनी सहमति जताई है.
अगर आप भारतीय रेल (Indian Rail) से सफर करते हैं, तो फिर ये खबर आपके लिए खास है. दरअसल, अब टिकटिंग और रिजर्वेशन प्रक्रिया में व्यापक सुधार की दिशा में कदम उठाने के लिए Indian Railway लगातार बड़े कदम उठा रही है. 1 जुलाई से जहां तत्काल टिकट बुकिंग के रूल चेंज होने वाले हैं, तो वहीं अब रेलवे बोर्ड के उस प्रपोजल पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने सहमति जताई है, जिसमें ट्रेन छूटने के आठ घंटे पहले रिजर्वेशन चार्ट (Reservation Chart) तैयार करने की बात कही गई थी.
चरणबद्ध तरीके से होगा लागू Railway Board ने यात्री ट्रेन छूटने से आठ घंटे पहले आरक्षण चार्ट तैयार किए जाने का प्रस्ताव रखा था और इस पर सहमति जताते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं. Railway Minister ने इस प्रपोजल को चरणबद्ध तरीके से लागू करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है. ये रेलवे की ओर से ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है. खास बात ये है कि वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों के लिए ये एक बेहतर पूर्वानुमान देने में सक्षम होगा.
आखिरी समय का इंतजार होगा खत्म रेलवे के इस कदम से अब अपनी ट्रेन टिकट की बुकिंग (Train Ticket Booking) कराने के बाद वेटिंग लिस्ट कन्फर्म होने की जानकारी यात्रियों को काफी पहले ही मिल जाएगी और उन्हें आखिरी समय का इंतजार नहीं करना होगा. ऐसे में टिकट कन्फर्म न होने वाले यात्रियों के पास अब ज्यादा समय रहेगा यात्रा के दूसरे विकल्पों का चयन करने के लिए. इस संबंध में रेल मंत्री को कई प्रस्ताव मिल रहे थे.
1 जुलाई से रेलवे कर रहा ये बदलाव रेल यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे लगातार कदम उठा रहा है और इसके तहत 1 जुलाई 2025 से बड़े बदलाव होने जा रहे हैं. इनमें एक रेलवे द्वारा तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में चेंज (Tatkal Ticket Booking Rule Change) शामिल है. इसके तहत पहली तारीख से अब सिर्फ आधार-वेरिफाइड यूजर्स ही IRCTC वेबसाइट या ऐप पर तत्काल टिकट बुक कर पाएंगे.
रेल किराये में बढ़ोतरी भी होगी लागू इस बदलाव के साथ ही रेल यात्रियों के लिए झटके वाली खबर भी है, दरअसल, 1 जुलाई 2025 से ही Indian Railway ट्रेन टिकट में बढ़ोतरी (Train Fare Hike) लागू करने जा रही है, इसके तहत नॉन-एसी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए में 1 पैसे प्रति किलोमीटर की, जबकि एसी क्लास में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की जाएगी. 500 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए सेकंड क्लास ट्रेन टिकट की कीमतों और MST में कोई चेंज नहीं होगा, लेकिन अगर 500 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करनी है, तो फिर यात्री को प्रति किलोमीटर आधा पैसा देना होगा.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.








