
Railway Job Scam: रेलवे भर्ती घोटाला मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, तीन रेलवे अधिकारियों के खिलाफ दर्ज किया मामला
AajTak
रेलवे भर्ती घोटाला मामले में सीबीआई ने पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल में तैनात गुड्स ट्रेन मैनेजर राजेंद्र कुमार मीणा, सहायक टीआरडी हेल्पर सपना मीणा, टेक- II चेतराम मीणा और एक निजी व्यक्ति लक्ष्मी मीणा को आरोपी बनाया है. सीबीआई ने तीन रेलवे अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. यह मामला रेलवे की सतर्कता विभाग की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है.
रेलवे भर्ती परीक्षा में हेरफेर कर 15 लाख रुपये की रिश्वत लेकर एक व्यक्ति को नौकरी दिलाने के मामले में सीबीआई ने तीन रेलवे अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. यह मामला रेलवे की सतर्कता विभाग की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है.
रिपोर्ट के मुताबिक सीबीआई ने पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल में तैनात गुड्स ट्रेन मैनेजर राजेंद्र कुमार मीणा, सहायक टीआरडी हेल्पर सपना मीणा, टेक- II चेतराम मीणा और एक निजी व्यक्ति लक्ष्मी मीणा को इस घोटाले में आरोपी बनाया है.
कैसे हुई हेराफेरी?
सीबीआई के अनुसार, सपना मीणा और अन्य आरोपियों ने मिलकर एक उम्मीदवार को रेलवे में नौकरी दिलाने के लिए परीक्षा में धांधली की. इस दौरान लक्ष्मी मीणा नाम की महिला ने असली उम्मीदवार की जगह परीक्षा दी. सीबीआई के अनुसार, 'इस मामले में फर्जी पहचान पत्र, नकली तस्वीरें और फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल कर चयन प्रक्रिया को प्रभावित किया गया.'
सीबीआई ने राजस्थान के कोटा और सवाई माधोपुर में आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की है. इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं. जांच एजेंसी मामले की गहराई से छानबीन कर रही है और आगे भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











