
Railway Bharti Exam: परीक्षा के लिए रेलवे लेगा गूगल मैप की मदद, 300 किमी के दायरे में मिलेगा एग्जाम सेंटर
AajTak
Indian Railway News: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की शिकायत रही है कि परीक्षा केंद्र उनके निवास स्थान से दूर बना दिया जाता है, जिसकी वजह से उन्हें न केवल लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, अतिरिक्त पैसे भी करने पड़ते हैं.
Indian Railway: रेलवे की परीक्षाओं में शामिल होने उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने फैसला लिया है कि वह उम्मीदवारों को उनके निवास स्थान से 300 किलोमीटर के दायरे में परीक्षा केंद्र आवंटित करने के लिए गूगल मैप का इस्तेमाल करेगा. ऐसा होने से अभ्यर्थियों के समय की बचत के साथ-साथ उनके खर्च में भी कमी आएगी.
अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए तय करनी होती थी लंबी दूरी
RRB की परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवार शिकायत करते रहे हैं कि परीक्षा केंद्र उनके घरों से दूर दे दिया जाता है. इस वजह से वजह से उन्हें न केवल लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, बल्कि खाने-पीने पर अतिरिक्त राशि व्यय करनी पड़ती है.
गूगल मैप से ऐसे जोड़े जा रहे हैं परीक्षा केंद्र
रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, प्रत्येक उम्मीदवार द्वारा पते के साथ दिए गए पिन कोड को गूगल मैप के जरिये उनके निवास स्थान से 300 किलोमीटर के दायरे में मौजूद परीक्षा केंद्र के साथ जोड़ा रहा है. साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि केंद्र तक परिवहन के विभिन्न साधनों जैसे बस और ट्रेन के जरिये आवागमन सुलभ हो.
इस तारीख को शुरू हो जाएगी रेलवे की ये प्रकिया

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









