
Rahul Gandhi Two MP Remark: रायबरेली के लिए राहुल गांधी ने दी 'डबल इंजन MP थ्योरी', बोले- यहां से प्रियंका और मैं दोनों...
AajTak
डबल इंजन सरकारों की चर्चा के दौर में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक नई थ्योरी दे दी है. उन्होंने रायबरेली में डबल इंजन एमपी थ्योरी दी और कहा कि रायबरेली देश में शायद इकलौती ऐसी सीट हैं जिसके दो सांसद हैं.
देश में चुनाव कोई भी हों, एक शब्द की गूंज खूब सुनाई देती है- डबल इंजन. राज्यों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता डबल इंजन सरकार के नारे देते हैं. दिल्ली नगर निगम चुनाव में तब केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली की सत्ता पर काबिज रही आम आदमी पार्टी ने भी डबल इंजन को अपने प्रचार अभियान का मुख्य आधार बनाया था. अब पहली बार डबल इंजन का उपयोग सरकार के लिए नहीं, सांसद के लिए हुआ है. उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने टू एमपी थ्योरी दी है जिसके बाद डबल इंजन एमपी चर्चा में आ गया है.
राहुल गांधी गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के ऊंचाहार में थे. एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे राहुल गांधी ने कहा कि रायबरेली एक ऐसी सीट है, शायद पूरे हिंदुस्तान में इकलौता निर्वाचन क्षेत्र है जिसके दो सांसद हैं. एक मैं हूं और एक प्रियंका है. उसको भी यहां बुला लिया करो. उन्होंने यह भी कहा कि कभी-कभी उन्हें भी आमंत्रित कर लिया करो. वह मुझे वायनाड बुलाती हैं और जाता हूं. राहुल गांधी ने कहा कि वह (प्रियंका गांधी) भी रायबरेली से सांसद हैं इसलिए आपको उन्हें भी यहां बुलाना चाहिए.
उन्होंने लोकसभा चुनाव में समर्थन के लिए रायबरेली की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद भी दिया. राहुल गांधी ने रायबरेली के साथ गांधी परिवार के जुड़ाव का भी जिक्र किया और कहा कि आपकी जो भी समस्याएं हैं, बस मुझे बताएं कि क्या करने की जरूरत है और उसे पूरा करूंगा. हमेशा उपलब्ध हूं. उन्होंने ये भी कहा कि यह राजनीतिक रिश्ता नहीं है, पारिवारिक रिश्ता है.
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी के 'साथ आने वाली' बात पर मायावती का पलटवार, कांग्रेस को बताया जातिवादी
राहुल गांधी की टू एमपी थ्योरी पर प्रियंका गांधी की भी प्रतिक्रिया आ गई है. प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राहुल गांधी के इस बयान का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि रायबरेली हमारा परिवार है और परिवार का हर हुक्म सिर-माथे पर. गौरतलब है कि प्रियंका गांधी रायबरेली में वर्षों से सक्रिय रही हैं. रायबरेली सीट से 2019 के लोकसभा चुनाव तक सोनिया गांधी सांसद रहीं. हर आम चुनाव में सोनिया गांधी के चुनाव अभियान की जिम्मेदारी प्रियंका गांधी ने रायबरेली में कैंप कर उठाई.
यह भी पढ़ें: 'मायावती हमारे साथ आतीं तो BJP कभी नहीं जीतती', रायबरेली में बोले राहुल गांधी

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.









