
Qazigund- Banihal New Tunnel: अब 12 महीने देश से जुड़ा रहेगा Kashmir, इस महीने खुलने जा रही ये सुरंग
Zee News
हर मौसम में चालू रहने वाली काजीगुंड- बनिहाल (Qazigund- Banihal New Tunnel) हाई-टेक सुरंग बनकर तैयार हो गई है. इसे इस महीने यातायात के लिए खोला जा सकता है.
श्रीनगर: हर मौसम में चालू रहने वाली काजीगुंड- बनिहाल (Qazigund- Banihal New Tunnel) हाई-टेक सुरंग अगले दो हफ़्तों में लोगों की आवाजाही के लिए खोली जा सकती है. इस सुरंग के खुलने से आम लोगों को आने-जाने और कारोबार में आनी वाली मुश्किलों से निजात मिलेगी. जानकारी के मुताबिक 2100 करोड़ की लागत से बनी इस सुरंग (Qazigund- Banihal New Tunnel) की लंबाई 8.5 किलोमीटर है. इस सुरंग से कश्मीर घाटी 12 महीने देश के बाकी हिस्सों से जुड़ी रहेगी. वहीं कश्मीर से जम्मू का फासला भी करीब 16 किलोमीटर कम हो जाएगा. नई सुरंग पहले से बनी जवाहर टनल से 400 फुट नीचे बनी है. इंजीनियर मानते हैं कि इस सुरंग के खुलने से बर्फ़बारी, भूस्खलन या हिमस्खलन में रास्ता चालू रह सकेगा.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










