
Pushkar singh dhami oath taking ceremony Live : पुष्कर धामी की उत्तराखंड में दोबारा ताजपोशी, शपथ ग्रहण में मौजूद PM मोदी-CM योगी
AajTak
Pushkar Singh Dhami Oath Ceremony: पुष्कर धामी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह के साथ ही भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी सम्मलित होंगे.
पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तराखंड के सीएम पद की शपथ ली. उन्होंने उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 12वें सीएम बन गए हैं. पुष्कर सिंह धामी के साथ 8 मंत्रियों ने भी शपथ ली. वे लगातार दूसरी बार उत्तराखंड के सीएम बनने वाले पहले नेता हैं. देहरादून के परेड ग्राउंड में हुए शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हुए.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











