
Purvanchal Expressway toll: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आज से देना होगा टोल, जानिए अलग-अलग वाहनों के लिए क्या हैं दरें
AajTak
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आज से वाहन चालकों को टोल टैक्स देना होगा. लखनऊ से गाजीपुर तक कुल 13 टोल प्लाजा होंगे. अलग-अलग गाड़ियों के लिए टोल दरें (25 प्रतिशत की छूट के साथ) निर्धारित की गयी हैं.
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 1 मई से टोल टैक्स की शुरुआत हो गई है. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे की तरह ही पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भी टोल टैक्स में 25 प्रतिशत छूट रहेगी. लखनऊ से गाजीपुर तक दो मुख्य टोल प्लाजा सहित कुल 13 टोल प्लाजा होंगे. एक्सप्रेसवे पर बीच के एंट्री/एग्जिट प्वाइंट पर 11 छोटे टोल प्लाजा होंगे.
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लखनऊ से गाजीपुर तक अलग-अलग गाड़ियों के लिए साल 2022-23 के लिए टोल दरें (25 प्रतिशत की छूट के साथ) निर्धारित की गयी हैं. कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन के लिए 675 रुपये, हल्के व्यवसायिक वाहन, हल्के माल वाहन या मिनी बसों के लिए 1065 रुपये, बस या ट्रक के लिए 2145 रुपये टोल की दरें होंगी. ओवरसाइज्ड व्हीकल यानी 7 या अधिक पहिये वाले वाहनों को 4185 रुपये टोल टैक्स देना होगा.
चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर अवनीश कुमार अवस्थी के मुताबिक, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा के संचालन, टोल कलेक्शन के लिए चयनित एजेंसी को मंत्री परिषद की ओर से अप्रूवल मिल चुका है. उन्होंने बताया कि टोल प्लाज पर अलग-अलग जगहों पर आवश्यक कर्मियों सहित 6 एंबुलेंस और 12 पेट्रोलिंग वाहन भी होंगे.
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार टोल वसूली से राजस्व मिलने के साथ-साथ वाहनों एवं यात्रियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करेगी. इसके अलावा जरूरत पड़ने पर उन्हें तुरंत चिकित्सा सुविधा भी मिलेगी.
गाड़ियों से वसूला जाने वाला टोल टैक्स (रुपए में)
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ी जानकारी

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.









