
Punjab News: हरीश रावत ने सीएम अमरिंदर सिंह से की मुलाकात, बिजली दरें कम करने को कहा
ABP News
Punjab News: पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद कहा कि प्राइवेट कंपनियों के साथ बिजली खरीद की दरों पर दोबारा बातचीत की जानी चाहिए और कम कीमतों पर मिलनी चाहिए.
Punjab News: कांग्रेस महासचिव हरीश रावत ने बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से बिजली की दरों में कमी करके लोगों को राहत देने को कहा. बिजली दरों में कमी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की प्रमुख मांगों में से एक है. हरीश रावत ने यह भी कहा कि निजी बिजली कंपनियों के साथ बिजली खरीद दरों पर फिर से बातचीत की जानी चाहिए और कम कीमतों का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाना चाहिए. हरीश रावत कांग्रेस में पंजाब मामलों के प्रभारी हैं. वह अमरिंदर सिंह और सिद्धू गुटों के बीच जारी खींचतान के बीच मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंचे थे. उन्होंने बुधवार को मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से मोहाली के सिसवां स्थित उनके आवास पर मुलाकात की. बैठक करीब तीन घंटे तक चली. बैठक के बाद रावत ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि राज्य सरकार को बिजली उपभोक्ताओं को कुछ राहत देनी चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘फिलहाल हम सरकार में हैं और बिजली उपभोक्ताओं को कुछ राहत देनी चाहिए.’’ उन्होंने अमरिंदर सिंह से पार्टी आलाकमान द्वारा दिए गए 18 सूत्री कार्यक्रम की प्रगति की भी जानकारी ली.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












