
Punjab New CM: अंबिका सोनी को मिलेगा सोनिया से नजदीकी का फायदा? सीएम को लेकर रातभर चला मंथन
Zee News
Punjab New CM: पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के उत्तराधिकारी का चयन करने के लिए शनिवार को कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक बुलाई गई है. कैप्टन ने शनिवार दोपहर पार्टी में अंदरूनी कलह के बीच इस्तीफा दे दिया था.
नई दिल्ली: Punjab Congress Crisis: कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) के पंजाब के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शनिवार देर रात एक बैठक की, जिसमें पार्टी नेता अंबिका सोनी, महासचिव संगठन के. सी. वेणुगोपाल मौजूद रहे. बैठक आधी रात के बाद समाप्त हुई.
अमरिंदर को शांत करने की कवायद सूत्रों ने कहा कि नए मुख्यमंत्री और अमरिंदर सिंह को शांत करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई. अंबिका सोनी (Ambika Soni) पंजाब से हैं और वरिष्ठ नेता रह चुकी हैं. सूत्रों ने यह भी कहा कि चुनाव होने तक उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है, क्योंकि सोनी के सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के साथ अच्छे संबंध हैं.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









