
Punjab Government का बड़ा फैसला, Corona में अनाथ हुए बच्चों को ग्रेजुएशन तक मिलेगी फ्री शिक्षा
Zee News
पंजाब सरकार ने कोरोना महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों को ग्रेजुएशन तक फ्री शिक्षा देने का ऐलान किया है. इसके साथ जिस परिवार में कमाने वाले सदस्य की मौत कोरोना के कारण हुई है, ऐसे सभी परिवारों को 1500 रुपये महीना की पेंशन दी जाएगी.
चंडीगढ़: पंजाब सरकार (Punjab Government) ने कोरोना महामारी (Corona) के दौरान अनाथ हुए बच्चों के साथ-साथ घर के कमाने वाले सदस्य की मौत पर परिवारों को 1500 रुपये महीना सामाजिक सुरक्षा पेंशन और ग्रेजुएशन तक निशुल्क शिक्षा देने का गुरुवार को फैसला किया है. मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) ने कहा कि उनकी सरकार ऐसे बच्चों के साथ-साथ उन परिवारों के बच्चों के लिए सरकारी संस्थानों में निशुल्क शिक्षा सुनिश्चित करेगी, जिन्होंने कोविड की वजह से कमाऊ सदस्य को खो दिया है. उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों का पालक बनना राज्य का कर्तव्य है, जिन्होंने अपने माता-पिता दोनों को कोविड-19 महामारी में खो दिया है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










