
Punjab Election: होशियापुर में राहुल गांधी बोले- भ्रष्टाचार, रोजगार और काला धन पर क्यों कुछ नहीं बोलते PM मोदी
AajTak
Punjab: होशियापुर रैली में राहुल गांधी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पेट्रोल और डीज़ल के दाम इसलिए कम नहीं कर सकते क्योंकि उनके जो दो-तीन उद्योगपति मित्र हैं, उनको फायदा होता है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज पंजाब में कांग्रेस के चुनाव प्रचार को धार देने पहुंचे. होशियारपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने जनता से पूछा कि पीएम ने अपने हर भाषण में कहा था कि वह बैंक खातों में 15 लाख रुपये जमा करेंगे, 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे. लेकिन क्या किसी को मिला? बीजेपी पर हमलावर कांग्रेस सांसद ने अपने भाषण में आगे कहा ,पीएम मोदी अब भ्रष्टाचार, रोजगार और काला धन वापस लाने के बारे में क्यों कुछ नहीं बोलते हैं. उन्होंने नोटबंदी की, जीएसटी लगाया, किसे हुआ फायदा?

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











