
Punjab: बाइक सवार परिवार को वाहन ने कुचला, पति-पत्नी और 2 बच्चों की दर्दनाक मौत
AajTak
Punjab: अमृतसर के सारंगदेव गांव के नजदीक बाइक सवार समेत उसकी पत्नी और दो बच्चों की सड़क हादसे में मौत हो गई. मृतक के परिजनों ने बताया कि इस इलाके में अवैध उत्खनन जोरों पर है. हो न हो, किसी रेत के वाहन ने बाइक को टक्कर मारी है.
पंजाब (Punjab) के अमृतसर (Amritsar) में बाइक सवार परिवार को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया. हादसे में पति-पत्नी समेत दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. माता-पिता की मौत के बाद दो अन्य बच्चियां अब अनाथ हो गई हैं. बाइक सवार अपनी पत्नी और दो बच्चों को लेकर ससुराल से अपने घर लौट रहा था, तभी रास्ते में ही किसी वाहन ने सभी को कुचल दिया. पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है.
अमृतसर के अजलाना पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले सारंगदेव गांव की नहर के नजदीक रविवार सुबह महिला-पुरुष और बच्चों की लाश देखी गई. पास ही बाइक पड़ी हुई थी.
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. पता लगाए जाने पर मरने वाले की पहचान सुरजीत सिंह के तौर पर हुई. पुलिस ने उसके परिवार से संपर्क किया और हादसे के बारे में बताया.
पुलिस को मृतक के भाई ने बताया कि, सुरजीत मेरा बड़ा भाई था. शनिवार को भाभी संतोष और दो बच्चों को लेकर सुसराल किसी समागम में शामिल होने के लिए बाइक से गया हुआ था. जब मेरी उससे आखिरी बार बात हुई थी, तब भाई ने लौटने की बात कही थी. इसके बाद उनकी मौत की खबर मिली.
दो बच्चियां हो गईं अनाथ
पेशे से हलवाई सुरजीत की पत्नी और दो बच्चों सहित सड़क हादसे में जान चली गई. उसकी दो और बेटियां भी हैं, जिन्हें वह घर पर ही छोड़ कर गया था. अब बेटियों के सिर से मां-बाप का साया हमेशा के लिए उठ गया है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







