
Punjab: प्यार में रुकावट डाल रहा था 26 साल का बेटा, प्रेमी के साथ मिल कर मां ने मार डाला
Zee News
Mother killed her 26 year son in Gurdaspur: गुरदासपुर जिले के ग्रामीण इलाके में एक सड़ी-गली लाश मिली थी. इसके बाद स्थानीय पुलिस ने डीएसपी राजेश ककड़ की लीड में जांच शुरू कर दी. तो पता चला कि मरने वाले युवक बलवंडा का रहने वाला 26 साल रनदीप सिंह है.
गुरदासपुर: पंजाब (Punjab) के गुरदासपुर (Gurdaspur) से रिश्तों के कत्ल का हैरतअंगेज मामला सामने आया है. यहां नाजायज संबंधों के चलते एक कलयुगी मां ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने 26 साल के बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी. इतने से भी मन नहीं भरा तो उसकी लाश को ड्रेन में फेंक कर सड़ाने की कोशिश भी की गई. पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि बेटा मां के अवैध संबंधों के आड़े आ रहा था जिसके चलते उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया. एचटी में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक जिले के झंडों गुजरूं नाम के गांव में एक सड़ी लाश मिली थी. खबर जंगल में आग की तरह फैली तो पुलिस ने फौरन मामला दर्ज करते हुए अपनी पड़ताल शुरू की. जांच में तथ्यों की पुष्टि होते ही पुलिस ने मृतक की मां के साथ उसके प्रेमी को भी धर दबोचा. जिला मुख्यालय से 26 किलोमीटर दूर हुए इस हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










