
Punjab: दोस्त कर रहे थे रेप की कोशिश, नाकाम होने पर दिया धक्का, लड़की की टूटी दोनों टांगे
AajTak
पंजाब के मोगा में छेड़छाड़ और जबरदस्ती करने का मामला सामने आया है. जहां एक युवक ने बारहवीं में पढ़ने वाली दोस्त को मिलने के लिए बुलाया. फिर पहले से ही मौजूद दो दोस्त के साथ लड़की से जबरदस्ती करने की कोशिश किया. लड़की के विरोध करने पर उसे धक्का दे दिया.
पंजाब के मोगा में एक युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर बारहवीं की छात्रा से रेप करने की कोशिश की. जब लड़की ने विरोध किया तो युवकों ने लड़की से मारपीट कर उसे स्टेडियम में नीचे गिरा दिया. जिससे लड़की की दोनों टांगे टूट गई और जबड़े में भी गंभीर चोटें आई है. पुलिस ने लड़की के पिता के बयान के आधार पर तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक, एक युवक ने बारहवीं में पढ़ने वाली मित्र को गोधेवाला स्टेडियम में मिलने के लिए बुलाया था. स्टेडियम में युवक के दो दोस्त पहले से ही मौजूद थे. फिर तीनों ने छात्रा के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा. जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो, युवकों ने लड़की से मारपीट कर उसे स्टेडियम में नीचे फेंक दिया. वहीं, पीड़ित लड़की के पिता शिवनाथ ने बताया कि लड़की के मित्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले उसकी लड़की की पिटाई की. जिसके बाद उन्होंने उसकी लड़की को स्टेडियम से धक्का दे दिया. जिससे लड़की को गंभीर चोटें आई हैं. इतना ही नहीं युवकों ने उसकी लड़की से जबरदस्ती करने की भी कोशिश की गयी. पीड़ित पिता ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है.
इस मामले में थाना सिटी के प्रभारी दलजीत सिंह ने बताया कि एक युवक द्वारा अपने दो साथियों के साथ मिलकर अपनी मित्र के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की गयी. जब लड़की ने इस बात का विरोध किया तो, तीनों ने मिलकर पहले उसकी लड़की की पिटाई की और लड़की को धक्का दे दिया. जिससे लड़की को गंभीर चोटें आई है. फिलहाल पीड़ित लड़की के पिता के बयानों के आधार पर 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











