
Pune: छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस को सुसाइड नोट में मिली मौत की वजह
AajTak
डिप्रेशन में आकर पुणे में MPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस अब उन कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है, जिनकी वजह से छात्र ने खुदकुशी की. इसके लिए पुलिस मृतक के परिजनों और उसके दोस्तों से पूछताछ करने में जुटी है. मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार किसी नहीं ठहराया.
महाराष्ट्र के पुणे में MPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है. जिसमें मृतक छात्र ने लिखा है कि वो लंबे समय से डिप्रेशन में चल रहा है, जिसकी वजह से खुदकुशी कर रहा है. उसकी मौत का जिम्मेदार कोई नहीं है.
पुलिस ने छात्र के परिजनों को इसकी सूचना दी. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा. 30 साल का त्रिगुण कावले जालना जिले का रहने वाला था. पुणे में दोस्तों के साथ एक अपार्टमेंट में रहकर MPSC की तैयारी कर रहा था. त्रिगुण कावले के रूम मेट ने बताया कि वो रोज की तरह सुबह क्लास के लिए गए थे. दोपहर जब वो वापस आए तो रूम अंदर से बंद था. काफी देर तक दरवाज खटखटाया पर अंदर से कोई आवाज नहीं आई.
फिर उन्होंने आस पड़ोस लोगों को इसकी जानकारी दी और पुलिस को फोन कर मौके पर बुलाया. घर का दरवाजा तोड़कर जब पुलिस कमरे में दाखिल हुई तो देखा कि त्रिगुण फांसी के फंदे से झूल रहा है. तुरंत ही उसे नीचे उतारा गया और नजदीक के अस्पताल ले जाया गया. जहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
इस मामले पर पुलिस का कहना है कि मृतक त्रिगुण ने आत्महत्या से पहले चिट्ठी लिखी थी. जिसमें उसने लिखा था कि वह डिप्रेशन के कारण आत्महत्या कर रहा है. उसकी आत्महत्या के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है. बिश्रामबाग पुलिस मृतक के दोस्तों और परिजनों से बात कर उन कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है, जिसकी वजह से वो डिप्रेशन में था.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









