
Pulse of Gujarat 2026 Survey: सर्वे में बीजेपी सबसे आगे, नंबर-2 पर AAP, कांग्रेस तीसरे पायदान पर
AajTak
गुजरात में सरकार के तीन साल पूरे होने के बाद जनता का मिजाज क्या है, इसे लेकर WeePreside और CIF के राज्यव्यापी सर्वे के शुरुआती आंकड़े सामने आए हैं. 40 हजार से ज्यादा लोगों से बातचीत पर आधारित इस सर्वे में बीजेपी की बढ़त बरकरार दिखती है जबकि AAP दूसरे नंबर पर उभरती नजर आती है और कांग्रेस पीछे चल रही है.
गुजरात में लगभग तीन दशक तक शासन करने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी (BJP) राज्य में सबसे लोकप्रिय पार्टी बनी हुई है. WeePreside और CIF के संयुक्त सर्वे 'पल्स ऑफ गुजरात 2026' के मुताबिक बीजेपी को आज की तारीख में तकरीबन 49.5 फीसदी वोटरों का समर्थन प्राप्त है. हालांकि इस सर्वे की चौंकाने वाली फाइडिंग ये है कि आम आदमी पार्टी (AAP) 24.8 फीसदी वोटरों के समर्थन के साथ राज्य की दूसरे सबसे लोकप्रिय पार्टी बन गई है. मुख्य विपक्षी कांग्रेस यहां 17.3 फीसदी के आंकड़े के साथ तीसरे नंबर पर खिसकती दिख रही है.
राज्य में नंबर टू की पार्टी होने का संकेत मिलने से आम आदमी पार्टी का खेमा उत्साहित है. पार्टी के मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने एक्स पर लिखा कि गुजरात में बदलाव की हवा साफ़ दिख रही है! कांग्रेस को पछाड़कर आम आदमी पार्टी गुजरात की दूसरी सबसे बड़ी ताकत बन चुकी है! 2022 में जहां AAP को 13% वोट मिले थे, आज तीन साल में वो लगभग दोगुना हो गया है. शहरी इलाकों और सौराष्ट्र-कच्छ में हमारी पकड़ और मजबूत हो रही है. अहमदाबाद के कार्यकर्ता सम्मेलन में अरविंद केजरीवाल ने कहा है- "अब गुजरात की जनता के मन से डर निकल चुका है। 2027 में सत्ता बदलने वाली है, AAP सत्ता परिवर्तन करेगी! गुजरात की जनता तैयार है - बदलाव AAP लाएगी.
क्या है क्षेत्रवार स्थिति
सौराष्ट्र-कच्छ में बीजेपी को 47 फीसदी, वहीं AAP को 28 फीसदी और कांग्रेस 18 फीसदी पर है., उत्तर गुजरात में बीजेपी 51 फीसदी , आप 22 और कांग्रेस 19 फीसदी पर है. मध्य गुजरात में बीजेपी को 55 फीसदी वोट शेयर मिलता दिख रहा है, यहां AAP को 19 और कांग्रेस को 18 फीसदी शेयर मिलता नजर आ रहा. वहीं शहरी और मेट्रो इलाकों में बीजेपी की स्थिति सबसे मजबूत बनी हुई है, जहां 60 फीसदी तक समर्थन दर्ज किया गया है. वहीं, इन इलाकों में AAP को यानी कुल 21 फीसदी के साथ दूसरी पसंद के तौर पर देखा जा रहा है. वहीं यहां कांग्रेस 14 फीसदी वोट शेयर लेते दिख रही है.
बीजेपी और AAP के बीच मुकाबला
सर्वे के निष्कर्ष बताते हैं कि गुजरात की राजनीति में मुकाबला अब मुख्य रूप से बीजेपी और AAP के बीच दिख रहा है, जबकि कांग्रेस का जनाधार सीमित होता नजर आ रहा है. हालांकि, असल तस्वीर चुनावी समीकरणों, उम्मीदवारों और आने वाले महीनों के राजनीतिक घटनाक्रम पर निर्भर करेगी.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






