
PUC के बिना पेट्रोल नहीं, नियम तोड़ने वाले वाहन सील... प्रदूषण पर माफी मांगते हुए दिल्ली के मंत्री ने कौन-कौन से ऐलान किए
AajTak
दिल्ली सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए कड़ा फैसला लिया है. 18 दिसंबर से बिना वैध PUC सर्टिफिकेट वाले वाहनों को पेट्रोल पंपों पर ईंधन नहीं मिलेगा. कैमरों के जरिए इन वाहनों की पहचान की जाएगी. इसके अलावा, दिल्ली में केवल BS-VI बाहरी वाहनों को प्रवेश मिलेगा और निर्माण सामग्री वाले वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा.
दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने मंगलवार को ऐलान किया कि 18 दिसंबर से राजधानी में जिन वाहनों के पास वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) नहीं होगा, उन्हें पेट्रोल पंपों से ईंधन नहीं दिया जाएगा.
मंत्री ने कहा कि वाहन मालिकों को नियमों का पालन करने के लिए एक दिन का समय दिया गया है. इसके बाद पेट्रोल पंपों पर लगाए गए कैमरे अपने-आप ऐसे वाहनों की पहचान करेंगे जिनका PUC वैध नहीं है. गुरुवार से बिना किसी बहस या टकराव के ऐसे वाहनों को ईंधन देने से इनकार कर दिया जाएगा.
मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि फिलहाल दिल्ली में 8 लाख से अधिक वाहन मालिकों पर पहले ही PUC न होने के चलते जुर्माना लगाया जा चुका है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गुरुवार से अगले आदेश तक दिल्ली के बाहर से आने वाले केवल BS-VI मानक वाले वाहनों को ही राजधानी में प्रवेश की अनुमति होगी.
सिरसा बोले- आठ महीनों में हवा बेहतर
आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए मंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद AAP सरकार प्रदूषण को नियंत्रित करने में नाकाम रही और अब मौजूदा सरकार पर आरोप लगाकर विरोध प्रदर्शन कर रही है. सिरसा के मुताबिक, 2025 में करीब आठ महीनों तक दिल्ली की हवा पिछले साल की तुलना में बेहतर रही है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में परसों से इन वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल, बढ़ते प्रदूषण पर मंत्री सिरसा ने मांगी माफी

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








