
PUBG की ऐसी लगी लत की अकाउंट से उड़ा दिए 10 लाख रुपये, डांट पड़ी तो घर छोड़ गया 16 साल का लड़का
AajTak
पुलिस के मुताबिक जोगेश्वरी इलाके में 16 वर्षीय एक बच्चे ने PUBG खेलने के लिए ऑनलाइन लेन-देन के माध्यम से कथित तौर पर दस लाख रुपये खर्च किए. बाद में जब अभिभावकों ने इस घटना को लेकर बच्चे को डांट-फटकार लगाई तो वह अपने घर से भाग गया.
मुंबई के जोगेश्वरी इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. PUBG की लत की वजह से यहां पर एक 16 साल के बच्चे ने पहले तो अपने पैरेंट्स के अकाउंट्स से 10 लाख रुपये निकाल लिए. बाद में जब मां-बाप ने इस घटना को लेकर डांट-फटकार की तो वह घर छोड़कर चला गया. इतना ही नहीं उसने अपने पीछे एक चिट्ठी भी छोड़ी. मां-बाप ने जब चिट्ठी पढ़ी तो उनके होश उड़ गए और वो भागे-भागे पुलिस के पास पहुंचे.
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











