
Pro Kabaddi league का प्लेयर अवैध हथियारों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, Madhya Pradesh पुलिस ने धर दबोचा
Zee News
मध्यप्रदेश के गुना (Madhya Pradesh, Guna) में अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों में से एक कबड्डी का नेशनल प्लेयर (Kabaddi National Player) है और और प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi league) टूर्नामेंट में खेलता है.
मध्यप्रदेश के गुना (Madhya Pradesh, Guna) में अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों में से एक कबड्डी का नेशनल प्लेयर (Kabaddi National Player) है और और प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi league) टूर्नामेंट में खेलता है. वो दबंग दिल्ली टीम की ओर से खेल चुका है. मिली जानकारी की मानें तो बुधवार को पुलिस ने मिली सूचना के आधार पर दबिश डाली. उन्हें पता चला था कि तीन-चार लोग पिस्टल और दूसरे हथियार लेकर गुना से शिवपुरी की ओर जा रहे हैं. इस पर पुलिस ने नाकाबंदी की और एक कार में सवार चार लोगों को हिरासत में ले लिया. इनमें रामप्रसाद उर्फ दीपक उम्र 33, रिंकू जाट उम्र 22, आमिर खान उम्र 26 और महेन्द्र रावत उम्र 47 है. पुलिस ने इनके पास से मैगजीन सहित पांच पिस्टल जब्त की.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










