
Priya Saroj Father Net Worth: प्रिया सरोज के पिता करोड़ों के मालिक, बेटी के नाम सिर्फ इतनी संपत्ति... जानिए रिंकू सिंह के पास क्या-क्या है?
AajTak
अगर कमाई की बात करें तो पिता करोड़ों के मालिक हैं, लेकिन बेटी प्रिया सरोज के पास 11.25 लाख रुपये है. चुनावी हलफनामें के मुताबिक, उनके पिता के पास करोड़ों की दौलत है. तूफानी सरोज के पास 6.55 करोड़ की कुल नेटवर्थ है.
भारतीय टीम के दिग्गज क्रिकेटर रिंकू सिंह शादी करने वाले हैं. उनकी शादी समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से होगी. अभी दोनों का रोका हो चुका है यानी एक तरह से शादी पक्की हो चुकी है. 26 साल की प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश के मछलीशहर सीट से सांसद हैं. वो पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 में चुनकर आई हैं. प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज समाजवादी पार्टी के बडे़ नेता हैं. वो तीन बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं, फिलहाल केराकत सीट से सपा के विधायक हैं.
अगर कमाई की बात करें तो पिता करोड़ों के मालिक हैं, लेकिन बेटी प्रिया सरोज के पास 11.25 लाख रुपये है. चुनावी हलफनामें के मुताबिक, उनके पिता के पास करोड़ों की दौलत है. तूफानी सरोज के पास 6.55 करोड़ की कुल नेटवर्थ है. इसके अलावा, उनके ऊपर 26.54 लाख रुपये की देनदारी है. साल 1977 के दौरान ये गोरखपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं.
तूफानी सरोज के पास कितनी दौलत (Tufani Saroj Net Worth) तूफानी सरोज के पास 80 हजार रुपये का कैश है. वहीं उनकी पत्नी के पास 30 हजार रुपये कैश है. 46 लाख रुपये बैंक में डिपॉजिट हैं. इसके अलावा, तूफानी सरोज के पास 15 लाख रुपये की एलआईसी पॉलिसी है. इतना ही इनकी पत्नी के नाम पर भी एलआईसी की पॉलिसी है. इनोवा, स्विफ्ट और ट्रैक्टर इनके नाम पर तीन वाहन है, जिसकी कीमत 31 लाख रुपये के आसपास है.
1,84,000 रुपये की 40 ग्राम ज्वेलरी है, जबकि पत्नी के नाम पर 2,76,000 रुपये की 60 ग्राम ज्वेलरी है. इनके पास रिवालवर और राइफल्स भी हैं. सभी चल संपत्तियों की बात करें तो यह 1,35,25,473 रुपये है. वहीं अचल संपत्ति 5.20 करोड़ रुपये है, जिसमें 2.55 करोड़ रुपये से ज्यादा की एग्रीकल्चर लैंड, 2.65 करोड़ रुपये के आवासीय घर शामिल है.
प्रिया सरोज की संपत्ति (Priya Saroj Net Worth)
अगर प्रिया सरोज के चुनावी हलफनामे पर नजर डालें तो उनके पास न कोई अपना घर है, और न ही उनके नाम पर कोई कार है. ज्वेलरी के नाम पर PRIYA SAROJ के पास केवल 5 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत पिछले साल लोकसभा चुनाव से ठीक पहले करीब 32 हजार रुपये आंकी गई थी. प्रिया सरोज ने लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान चुनावी हलफमाने में बताया था कि उनकी कुल संपत्ति 11,25,719 रुपये की है. जिसमें से 10,10,000 रुपये यूनियन बैंक में डिपॉजिट है.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.












