
Prithvi Shaw: कहां गुम हो गए 24 साल के भारतीय युवा क्रिकेटर पृथ्वी शॉ... कभी होती थी सचिन-सहवाग से तुलना
AajTak
भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर है, जिसके लिए स्क्वॉड भी घोषित कर दिया गया है. मगर इन सबके बीच एक सवाल उठता है, जो ओपनर पृथ्वी शॉ को लेकर है. वो काफी महीनों से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. फैन्स भी यह सवाल करने लगे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ है कि पृथ्वी शॉ टीम से गायब ही हो गए हैं. आइए जानते हैं उनके विवाद औऱ फॉर्म के बारे में...
Prithvi Shaw: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में हैं. टीम ने जून में ही रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 खिताब जीता. इसके बाद शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को इसी के घर में 5 मैचों की टी20 सीरीज में 4-1 से हराया. अब भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर है, जिसके लिए स्क्वॉड भी घोषित कर दिया गया है.
मगर इन सबके बीच एक सवाल उठता है, जो ओपनर पृथ्वी शॉ को लेकर है. एक समय कुछ फैन्स और दिग्गजों ने इस स्टार प्लेयर की तुलना मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग से भी कर दी थी. मगर अब यह 24 साल का युवा स्टार कहीं गुम सा हो गया है.
पृथ्वी शॉ ने काफी कम उम्र में ही सफलता पा ली थी. साल 2013 में उन्होंने मुंबई के एक क्लब मैच में 500 से ज्यादा रनों की पारी खेली थी. फिर बाद में उनकी अगुवाई में टीम इंडिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था. वह टीम इंडिया में भी आए, लेकिन लगातार अंदर-बाहर होते रहे.
दरअसल, पृथ्वी शॉ भारतीय टीम से बाहर हैं. उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला 25 जुलाई 2021 को खेला था. यह उनका टी20 इंटरनेशनल का डेब्यू मैच भी रहा. यानि पृथ्वी शॉ को अपना टी20 इंटरनेशनल का डेब्यू मैच खेलने के बाद टीम में जगह नहीं मिली.
श्रीलंका के खिलाफ खेले गए इस डेब्यू टी20 मैच में पृथ्वी शॉ खाता भी नहीं खोल सके थे. वो पहली ही बॉल पर गोल्डन डक के साथ आउट हुए थे. अब एक बार फिर भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर है, तो पृथ्वी शॉ की गुमशुदगी वाली बात ज़हन में आई. आइए जानते हैं कैसे पृथ्वी शॉ का करियर अब तक नीचे जाता चला गया...
- डेब्यू में शतक, ऑस्ट्रेलिया दौरा में चोटिल हुए बीच में लौटे

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







