
Premanand Maharaj: 'रोज सोचती हूं...लेकिन ठंड में उठ नहीं पाती', प्रेमानंद महाराज ने दिया ये जवाब
AajTak
Premanand Maharaj: सर्दियों के मौसम में लोग जल्दी नहीं उठ पाते हैं जो कि आलस्य की निशानी माना जाता है. इसी विषय को लेकर प्रेमानंद महाराज ने बताया कि चाहे कोई भी मौसम हो, हमेशा सुबह जल्दी ही उठना चाहिए.
Premanand Maharaj: ठाकुर जी और राधारानी के परम भक्त और वृंदावन के जाने-माने बाबा प्रेमानंद महाराज अक्सर लोगों को जीवन से जुड़ी समस्याओं का सरल समाधान बताते नजर आते हैं. हर दिन उनका कोई न कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है. इन दिनों सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है, ऐसे में बहुत से लोगों को सुबह जल्दी उठने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है जैसे ज्यादा ठंड या आलस आदि. इसी विषय को लेकर प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक महिला महाराज जी से अपनी समस्या साझा करती नजर आ रही है. महिला महाराज जी को बताती है कि 'सर्दियों में रोज सोचती हूं कि कल से जल्दी उठूंगी, लेकिन उठ नहीं पाती हूं. आलस बढ़ गया है और देर तक सोने की वजह से गलत तरह के सपने भी आने लगे हैं.'
सुबह जल्दी उठने की बनाएं आदत
महिला की बात सुनकर प्रेमानंद महाराज ने उत्तर देते हुए कहा कि ज्यादा सपने उन्हें आते हैं, जो देर तक सोते रहते हैं. उन्होंने कहा, 'अगर 24 घंटे में केवल 5 घंटे की नींद ली जाए, तो सपने नहीं आते हैं. सुबह नींद से उठते ही अपने ईश्वर का नाम-जप करना चाहिए. इससे मन शुद्ध रहता है और बुरे सपनों से भी मुक्ति मिलती है.'
प्रेमानंद महाराज ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो लोग रात को देर से सोते हैं और सुबह भी देर तक सोए रहते हैं, उनमें मनुष्यता नहीं बल्कि पशुता झलकने लगती है. इसलिए, हर व्यक्ति को ब्रह्ममुहूर्त में उठने की आदत डालनी चाहिए. जो लोग सुबह देर तक सोते रहते हैं, वे ना तो अध्यात्म को ठीक से समझ पाते हैं और न ही धर्म को.'
उठते ही करें नाम-जप
प्रेमानंद महाराज आगे बताते हैं कि सुबह के समय पर सबसे पहले उठकर टहलते हुए भगवान का नाम जप करना चाहिए. अगर इसका लगातार एक महीने तक अभ्यास किया जाए, तो यह आदत बन जाती है. क्योंकि भगवान के नाम-जप में अपार शक्ति होती है. जो लोग नाम-जप कर रहे हैं, उनके चरित्र का पवित्र होना बहुत जरूरी है. रोजाना नाम-जप और शुद्ध आचरण से जीवन के हर क्षेत्र में उन्नति प्राप्त होती है. लेकिन, अगर ना चरित्र पवित्र होगा और ना ही नाम-जप किया जाए, तो कितना भी प्रयास कर लो, जीवन में सच्ची उन्नति कभी संभव नहीं होगी.'

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









